फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first day of vacation Become cashless ATM

छुट्टी के पहले ही दिन  कैशलेस हो गए एटीएम

Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The first day of vacation Become cashless ATM
छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

 बैंक की तीन दिन की छुट्टी के पहले ही दिन एटीएम कैशलेस हो गए, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर की स्टेट बैंक मुख्य शाखा के बाहर लगे एटीएम में दोपहर बाद कैश खत्म हो गया। इससे लोग अन्य बैंक की ओर भागे। एचडीएफसी बैंक का एटीएम सुचारु रहा, जिस कारण वहां लंबी लाइन लग गई। उधर अधिकतर बैंक के एटीएम में पैसा न होने के कारण बंद रहे। प्रस्तुत है अलग-अलग एटीएम की स्थिति

समय: 12.00 बजे
भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम

एटीएम में दो तीन लोग खड़े थे। पूछने पर पता चला अभी बैलेंस खत्म हो गया। कुछ लोग एटीएम में बैंलेस चेक कर रहे थे, जिन्हें देखकर लोग आ रहे थे, लेकिन कैश न होने की जानकारी लगते ही मायूस होकर लौट जाते।
विज्ञापन

 
समय: 12.30 बजे
इलाहाबाद बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम

मेन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगा एटीएम शनिवार को कैश खत्म होने के कारण बंद रहा। लोगबाग मायूस होकर लौटते रहे।
 
समय: 01.00 बजे
एचडीएफसी बैंक, मुख्य शाखा स्थित एटीएम

कोतवाली सदर के सामने स्थित एचडीएफसी बैंक की मुख्य शाखा में तीन एटीएम लगे हैं। तीनों सुचारु चल रहे थे। यहां लंबी लाइन लगी रही, लेकिन यहां से लोगों को रुपये मिलते रहे, जिससे उनमें खुशी देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये एटीएम रहे कैशलेस
शहर के नौरंगाबाद रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा, शाहपुरा कोठी चौराहा स्थित एक्सिस बैंक, थरबरनगंज स्थित स्टेट बैंक और कंपनी बाग के पास लगा एचडीएफसी बैंक का एटीएम दोपहर में ही कैश लेस हो गया। इससे इन एटीएम पर पैसा निकालने आने वाले लोगों को दिक्कत हुई।
 
गोला में गिनती के चले एटीएम
गोला गोकर्णनाथ। नगर में नोट बंदी के चलते जहां बैंक कैशलेस हो गए हैं। तीन दिन की बैंक बंदी  से बैंकों के गिनती के ही एटीएम चल पा रहे हैं, जिससे कार्ड धारकों को परेशानी हो रही है। एसबीआई, बैंक और बड़ौदा, बैंक आफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, इलाहाबाद बैंक, आईसीआईसीआई के एटीएम भी लोगों को राहत नही दे पाए। 

 
नोटबंदी से आमजन परेशान
कुकरा। सपा नेता आबिद रजा ने कहा है कि केंद्र सरकार की नोट बंदी से गरीब तबके  के लोग परेशान हैं, जबकि अमीरों को काफी लाभ पहुंचा है। विधानसभा चुनाव में गरीब तबके के लोग भाजपा को सबक सिखाएंगे। वह मेला  मैदान पर राजा अंसार की अध्यक्षता में हुई बैठक में विचार व्यक्त कर रहे थे। बैठक को नरेश यादव, प्रत्याशी अनीता यादव, फुरकान अंसारी, हादी हसन खां, सहबाज  खां ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डॉ महफूज, अजीज खां, जलीश, रजीश, डॉ मतीन, समसुद्दीन, इरफान, हसीब खां, रियाज खां, सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed