{"_id":"6ad26a8f7e1572491309b754","slug":"the-festive-season-brought-increased-activity-to-the-markets-and-the-bullion-market-also-shined-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-187676-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: त्योहारी सीजन से बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, सराफा बाजार भी चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: त्योहारी सीजन से बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, सराफा बाजार भी चमका
Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। करवाचौथ नजदीक होने से सराफा बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है।
लोग बहनों, बेटियों और बहुओं के लिए उपहार खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, शादी-विवाह का सीजन शुरू होने के चलते लोग अभी से खरीदारी की तैयारियों में जुट गए हैं।
सराफा कारोबारियों के अनुसार, फिलहाल करवाचौथ के लिए लोग सोने-चांदी के छोटे आइटम खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उपहार के लिए हल्के आभूषण और छोटे सामान पसंद किए जा रहे हैं। कारोबारियों को आने वाले दिनों में बाजार में और रौनक बढ़ने की उम्मीद है। शादी-विवाह की खरीदारी शुरू होने से भी सराफा कारोबार को गति मिलने की संभावना है।
दुकानदारों के मुताबिक, इन दिनों सोने का भाव करीब एक लाख 38 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव करीब दो लाख 15 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। सराफा व्यापारी हर्ष सेठ, शिवम गुप्ता, संजय गुप्ता और हरिश्याम गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन के चलते ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। उनके अनुसार, कीमतें भी काफी समय से स्थिर बनी हुई हैं। भाव में अभी तेजी न होने से लोगों को राहत है। हालांकि, फिलहाल लोग छोटे उपहारों की खरीदारी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में करवा चौथ और शादी-विवाह की खरीदारी बढ़ने से बाजार में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ज्वैलरी के भाव
- चांदी की पायल : 4,000 रुपये से शुरुआत
- चांदी की बिछिया : 1,000 रुपये से शुरुआत
- सोने की बाली : 15,000 रुपये से शुरुआत
- सोने के टॉप्स : 15,000 रुपये से शुरुआत
- सोने का मंगलसूत्र : 60,000 रुपये से शुरुआत
- सोने की अंगूठी : 12,000 रुपये से शुरुआत