{"_id":"687a88d14a4bb3b7170e631b","slug":"the-fertilizer-crisis-is-not-ending-farmers-are-facing-problems-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150983-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खत्म नहीं हो रहा खाद का संकट, धक्के खा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खत्म नहीं हो रहा खाद का संकट, धक्के खा रहे किसान
विज्ञापन
खुटार मार्ग पर कृभको की दुकान पर उमड़े किसानों को समझाते एसडीएम। संवाद
लखीमपुर खीरी। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में खाद का संकट पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रहा। शुक्रवार को भी खाद लेने के लिए कई जगहों पर किसानों की कतारें लगी रहीं। कुछ जगहों पर किसानों ने प्रदर्शन भी किया। दूसरी ओर प्राइवेट दुकानदार किसानों को महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं
गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक भारती कोऑपरेटिव लिमिटेड की अधिकृत दुकान के अलावा कहीं भी यूरिया नहीं है। इसलिए यहां हजारों किसानों की भीड़ उमड़ रही है। केंद्र पर सुबह 5:00 बजे से ही किसानों की लाइनें लग जाती हैं। पहले दिन उन्हें टोकन दिया जाता है, खाद का वितरण टोकन पर दूसरे दिन किया जाता है। शुक्रवार को भी यही दशा बनी रही और हंगामे की नौबत आ गई।
सूचना पर एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और सीओ शिवम सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को आश्वस्त किया कि पर्याप्त खाद है, सबको मिलेगी। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी विपेंद्र प्रताप सिंह से टोकन व्यवस्था के अनुरूप यूरिया का वितरण कराया। केंद्र पर दोपहर बाद अचानक सर्वर बंद होने से वितरण रुक गया। इसके बाद धूप में खड़े किसान हंगामा करने लगे। बमुश्किल मामला संभाला गया। केंद्र प्रभारी विपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 2:00 बजे से 5:00 तक सरवर बंद रहा है।
विज्ञापन
किसी को एक बोरी तो किसी को वह भी नहीं
महेवागंज/फूलबेहड़। सहकारी समिति फूलबेहड़ में शुक्रवार को यूरिया के लिए लंबी कतार लगी रही। आपाधापी और धक्कामुक्की इस कदर कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस की निगरानी में किसानों को खाद बांटी गई। बताते हैं समिति में चार दिन बाद मात्र 550 बोरी खाद पहुंची। संवाद
खाद संकट पर किसानों का हंगामा
निघासन। जिले में खाद संकट को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। शुक्रवार को तहसील परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा और भारतीय किसान संघ अवध प्रांत के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर खाद की किल्लत, कालाबाजारी और पुलिस उत्पीड़न पर कार्रवाई की मांग की गई।
अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव रंजीत सिंह, किसान संघ अवध प्रांत के जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर मौर्य और गणेश प्रसाद ने आरोप लगाया, कि फूलबेहड़ क्षेत्र की मदरा सहकारी समिति पर खाद वितरण के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला किसान और उसके बेटे से मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। चेतावनी दी कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई और खाद की आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो लखीमपुर खीरी में बड़ा जन आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। संवाद
खाद के लिए किसानों ने झेली धक्का-मुक्की
ममरी। साधन सहकारी समिति बी पैक्स भल्लिया बुजुर्ग में यूरिया खाद पाने के लिए क्षेत्र के सैकड़ों किसान शुक्रवार सुबह से ही लाइन में लग गए। पहले खाद पाने की होड़ में जब धक्का-मुक्की होने लगी तो स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और समिति सचिव प्रबल दीप अवस्थी ने लाइन के पास खड़े होकर किसानों को समझाकर शांत किया। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए मोर्चा संभाला। सचिव प्रबलदीप अवस्थी ने बताया कि समिति पर 550 बोरी यूरिया की रैक आई थी। इसमें से 350 बोरी खाद का वितरण किया जा चुका है। संवाद
यूरिया लेने को भटक रहे किसान
संपूर्णानगर। सिंगाही खुर्द की बहुउद्देशीय किसान साधन समिति में यूरिया उपलब्ध है, लेकिन डीएपी, एनपीके का स्टाॅक उपलब्ध नहीं है। बुजुर्ग किसान अवतार सिंह ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक यूरिया नहीं मिली। किसान हरदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार को चेक जमा की है सुबह से खड़े है लेकिन यूरिया नहीं मिली। रानीननगर के किसान सतीश श्रीवास्तव, रमेश यादव, चंद्रप्रकाश सिंह, सतीश,सहित कई दर्जनों किसान यूरिया लेने के लिए साधन समिति में मौजूद रहे।
समिति में यूरिया वितरण के दौरान कोई हंगामा न हो कोई घटना न हो इसको देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सुबह निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते हुए यहां दो सिपाहियों की तैनाती कर दी। समिति के सचिव गुलाब प्रसाद ने बताया कि 550 बोरी यूरिया का स्टाॅक है और जिनके कागजात एक सप्ताह, पांच दिन से जमा हैं उन्हें वितरण किया जा रहा है। संवा
किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने की मांग
गोला गोकर्णनाथ। मिशन सामाजिक परिवर्तन के पदाधिकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संगठन ने ज्ञापन में कहा है कि धान की रोपाई, गन्ने की फसल एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में खाद की अनुपलब्धता से किसान संकट में हैं। खाद की कमी की वजह से वितरण केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। कई वितरण केंद्रों पर पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के वास्ते किसानों पर लाठी-डंडे बरसाए जा रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि सभी जिलों में तत्काल पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
साधन सहकारी समिति में यूरिया नहीं
पसगवां । साधन सहकारी समिति पसगवां में यूरिया उपलब्ध न होने से किसान बैरंग लौट गए। सचिव भाईलाल ने बताया कि समिति में उपलब्ध 46 बोरी यूरिया का वितरण कर दिया गया है। इसके बाद आए किसानों को यूरिया नहीं मिली। इसके अलावा जसमढ़ी, खरगापुर, मकसूदपुर मोहीउद्दीनपुर, पैकीपुर समितियों से जुड़े किसानों का कहना है कि समितियां किसानों को आवश्यकता के अनुरूप यूरिया उपलब्ध नहीं करा सकी हैं। संवाद
कफारा गांव में 400 रुपये प्रति बोरी बेची जा रही यूरिया
धौरहरा। धौरहरा कस्बे सहित जंगलवाली, सुजईकुंड़ा, गुदरिया, सुजानपुर, नैनापुर, कलुआकोट, रमियाबेहड़, आदि समितियों पर यूरिया खाद आते ही खत्म हो जाती है। यूरिया लेने के लिए किसानों को लंबी कतारों में लगकर अपने नंबर का इंतजार करना पड़ता है। किसानों को इस समय धान और केले, गन्ना आदि की फसलों के लिए यूरिया की जरूरत है।
इसी का फायदा उठाकर, खाद की कमी का भय दिखाकर कफारा गांव के दुकानदार 400 रुपये बोरी यूरिया बेच रहे हैं। ऊपर से खाद महंगी आ रही है, यह प्रमाणित करने के लिए उन्हें फर्जी रसीद थमा दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम शशिकांत मणि सहित उच्च अधिकारियों से की है। एसडीएम शशिकांत मणि ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद
उपनिदेशक कृषि ने खाद की दुकान का लाइसेंस किया निलंबित
बांकेगंज। क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर उपनिदेशक कृषि ने ब्लॉक की सहकारी समितियों और खाद की दुकानों को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुकरा गांव में खाद की दुकान बंद मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया।
उपनिदेशक कृषि गिरीश चंद्र ने शुक्रवार को बांकेगंज क्षेत्र की ग्रंट नंबर 10 और कुकरा सहकारी समिति के अलावा खाद की दुकानों का निरीक्षण कर वितरित की गई यूरिया की गुणवत्ता परखी। साथ ही दुकानों पर रखे खाद के स्टॉक का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान कुकरा गांव में संचालित गाजी फर्टीलाइजर की दुकान पर पहुंचे, जहां बंद मिलने पर स्टॉक का सत्यापन नहीं हो सका। इस पर उन्होंने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। संवाद
डीएम ने किया सहकारी समिति का निरीक्षण
ओयल। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को सहकारी समिति का निरीक्षण किया। डीएम को यहां वितरण व्यवस्था ठीक मिली।
यहां क्षेत्रीय लेखापाल ने खतौनी देखकर यूरिया का वितरण कराया। इस समय सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ ही एसओ खीरी निराला तिवारी भी मौजूद रहे। समिति पर यूरिया की स्थिति जानने के लिए दोपहर करीब 11:30 बजे जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा सहकारी समिति पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति की सचिव गौतमी से यूरिया वितरण, स्टॉक पंजी, किसान पंजीकरण सहित व्यवस्था की जानकारी ली। यहां उन्हें सब ठीक मिला। इस बाबत शाम पौने पांच बजे समिति की सचिव गौतमी ने बताया कि 550 बोरी खाद आई थी, अभी करीब 35 बोरी बची, वितरण किया जा रहा है। संवाद