{"_id":"69d002d6b05c94e41e0c8cd3","slug":"the-female-leopard-caught-from-dhaurahra-was-released-in-the-forest-of-saharanpur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-171952-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धौरहरा से पकड़ी गई मादा तेंदुआ सहारनपुर के जंगल में छोड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धौरहरा से पकड़ी गई मादा तेंदुआ सहारनपुर के जंगल में छोड़ी गई
Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा वन रेंज क्षेत्र से पकड़ी गई मादा तेंदुआ को शुक्रवार तड़के सहारनपुर के शिवालिक वन रेंज में छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने उच्चाधिकारियों की अनुमति के बाद यह कार्रवाई की।
मंगलवार रात करीब आठ बजे धौरहरा वन रेंज के ढेखीपुरवा मजरा रामलोक गांव में लगाए गए पिंजरे में मादा तेंदुआ कैद हो गई थी। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग पिछले करीब दो माह से रेस्क्यू अभियान चला रहा था। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि तेंदुए का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें उसे पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। शुक्रवार अलसुबह वन विभाग की टीम ने तय स्थान पर तेंदुआ को सुरक्षित तरीके से आजाद कर दिया। संवाद