फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fate of candidates in the ballot box locked

प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद

Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
The fate of candidates in the ballot box locked
जिला अधिवक्ता संघ के लिए चल रही सियासी उठापटक शनिवार की शाम को खत्म हो गई। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो शाम साढ़े चार बजे तक चला। इस दौरान 1715 मतदाताओं में से 1563 वकीलों ने मतदान किया। मतदान के बाद उम्मीदवारों की उपस्थिति में मतपेटियां सील कराते हुए डबल लाक में रखवाई गई हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही मतदान के लिए उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने रणनीति दिखानी शुरू कर दी। सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हुआ मतदान एक घंटे बाद ही धीमा पड़ता रहा। सुबह दस बजे के बाद माहौल में फिर गरमी आई तो 12 बजे तक मतदान के लिए वकीलों की लाइन लंबी लग गईं। दोपहर एक बजे के बाद कुछ राहत दिखी। शाम साढ़े चार बजते-बजते 1715 में से 1556 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।
विज्ञापन

बूथवार वोटिंग
मुख्य चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि बूथ नंबर एक पर 193, बूथ नंबर दो पर 196, तीन पर 194, चार पर 198, पांच पर 188, छह पर 204 और सात पर 212 मतदाता वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मत अवैध
इस बार जिला अधिवक्ता संघ में मतदान के दौरान एक दूसरे को दिखाकर वोट डाल रहे मतदाताओं को गोपनीयता भंग करने के आरोप में सात वोटर्स के मतपत्र जब्त कर उन्हें अवैध घोषित कर दिया गया।  इस तरह 1563 वोट में से 1556 वोट ही मतपेटी में पड़ पाए हैं ।
32 राउंड होगी गिनती
चुनाव अधिकारी रामनरायन त्रिवेदी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना में 50-50 वोटों के राउंड बनाए जाएंगे, जो देर शाम तक मतगणना परिणाम घोषित होने तक चलेगी। चूंकि इस बार सभी पदों पर प्रत्याशी हैं लिहाजा रविवार को भी  देर शाम तक ही परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।


------------------
14 पद पर 32 प्रत्याशी
जिला अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी चुनाव में इस बार सभी 14 पदों पर मतदान हुआ है, कोई पद निर्विरोध नहीं होने से इस बार कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है, हालांकि अध्यक्ष और मंत्री के लिए चार-चार उम्मीदवार लाइन में हैं लेकिन दोनों ही पदों पर दो-दो प्रत्याशी हाशिए पर पहुंच गए। लिहाजा मुकाबला आमने-सामने का हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed