फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The farmers went away with both the bodies from the district hospital

जिला अस्पताल से दोनों शव लेकर चले गए किसान

Mon, 04 Oct 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
The farmers went away with both the bodies from the district hospital
अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव।

किसानों के आक्रोश को लेकर देखते हुए इमरजेंसी स्टाफ शवों को नहीं पहुंचा सरा मोर्चरी तक

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन की हिंसा में घायल तीन लोगों को लेकर साथी किसान रविवार शाम जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया। साथी किसान दोनो शवों का पोस्टमार्टम कराए बिना ही साथ लेकर चले गए। किसानों का कहना था कि राकेश टिकैत के आने के बाद ही आगे कुछ होगा। किसानों के आक्रोश को लेकर देखते इमरजेंसी स्टाफ शवों को मोर्चरी में बंद कराने का जहमत नहीं उठा सका।

रविवार को हुई हिंसा में 25 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी चौखड़ा फार्म, किसान संयुक्त मोर्चा गजरौला के सदस्य तजिंदर सिंह विर्क सहित एक अज्ञात अधेड को लेकर साथी किसान जिला अस्पताल पहुंचे। अज्ञात अधेड सहित लवप्रीत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तजिंदर सिंह की हालत नाजुक होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाने का प्रयास किया। मगर, साथी किसान दोनो शवों को साथ लेकर घटनास्थल की ओर लेकर निकल गए। बताते हैं कि किसान नेता राकेश सिंह टिकैत के आने के बाद साथी किसान शवों का पोस्टमार्टम और दाह संस्कार करने को तैयार हैं। उधर, घायल तजिंदर सिंह विर्क को भी साथी इलाज के लिए लखनऊ की बजाय उत्तराचंल लेकर गए है। घटना की सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल सहित भाकपा माले की कृष्णा अधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर किसानों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed