फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The farmer who came to the sugar mill to get sugarcane weighed was beaten up by the attackers

चीनी मिल में गन्ना तुलवाने आए किसान को हमलावरों ने पीटा

Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
The farmer who came to the sugar mill to get sugarcane weighed was beaten up by the attackers
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
किसान का बिजुआ सीएचसी में चल रहा है इलाज
विज्ञापन

बिजुआ। गुलरिया चीनी मिल में ट्रॉली से गन्ना तुलवाने आए एक किसान पर कार सवार हमलावरों ने मिल यार्ड से खींचकर बुरी तरह पीटा, जिससे किसान बेहोश हो गया। दूसरे किसानों के मौके पर आ जाने से हमलावर किसान को छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसान को इलाज के लिए बिजुआ सीएचसी भेजा है।
भीरा थाना क्षेत्र के गोगावा गांव निवासी किसान अंकुर वर्मा बुधवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर अपना गन्ना तुलवाने गुलरिया चीनी मिल लाया था। जहां वह अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। उसी समय कार पर सवार तीन चार सिख समुदाय के लोग चीनी मिल के यार्ड पहुंचे और ओंकार वर्मा को खींचकर बाहर ले गए। जहां उसे बुरी तरह मारा पीटा, जिससे वह बेहोश हो गया। इस बीच उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य किसान इकट्ठा होने लगे। भीड़ इकट्ठी होते देख हमलावर कार में सवार होकर बिजुआ की ओर भाग गए। इस बीच 20-25 मिनट तक लहूलुहान अंकुर बेहोशी की हालत में वहीं पड़ा रहा। मौजूद लोग और मिल के गार्ड मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बिजुआ चौकी पुलिस ने अंकुर को इलाज और मेडिकल परीक्षण के लिए बिजुआ सीएचसी भेजा। बताया जाता है कि हमलावर ट्रक चालक थे। दो दिन पहले इनका अंकुर से साइड देने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में बुधवार को इन्होंने किसान पर हमला किया। घटना के बाद किसानों ने हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed