{"_id":"628e7cd1e112567d4e384cf5","slug":"the-family-sat-on-a-dharna-for-not-disclosing-the-ashoka-murder-case-lakhimpur-news-bly486028355","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजन धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक हत्याकांड का खुलासा न होने पर परिजन धरने पर बैठे
विज्ञापन
एसपी आफिस के सामने धरने पर बैठे ग्रामीण।
मृतक की पत्नी ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में लगाया पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव राजापुर में हुए अशोक हत्याकांड मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को परिजन एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। मामले में मृतक अशोक की पत्नी ने इस संबंध में एसपी को प्रार्थनापत्र भी सौंपा है।
राजापुर निवासी सोनू देवी ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार सात अप्रैल 2022 को सुबह करीब 10 बजे घास लेने गए थे, उसके बाद लापता हो गए थे। आठ अप्रैल 2022 को पति का शव शिवपूजन की बाग में मिला था, जिस पर भारी व धारदार हथियार के निशान थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था।
सोनू देवी ने बताया कि गांव के ही दो लोगों ने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की है, जिसके बाद उसने दरोगा से मिलकर अभियुक्तों के नाम प्रथम सूचना रिपोर्ट में बढ़ाने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई न करके मामले को रफादफा करना चाहती है। इस दौरान कई ग्रामीण भी धरने पर मौजूद रहे। उधर, एसपी के सीयूजी नंबर पर बात कर रहे पीआरओ ने बताया कि इस मामले में फूलबेहड़ एसओ से जवाब तलब किया गया है। उन्होंने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को मेडिको लीगल के लिए भेजा गया है, जिसके बाद विधिक राय लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।