फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family living on rent in Kanshi Ram's house was made homeless

कांशीराम आवास में किराये पर रह रहे परिवार को किया बेघ

Mon, 22 Nov 2021 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
The family living on rent in Kanshi Ram's house was made homeless
न्याय की उम्मीद में पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
दबंगों पर लगाया घर से बाहर सामान फेंकने का आरोप
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की रात कांशीराम आवास कॉलोनी में किराये पर रह रहे एक परिवार का सामान फेंक कर दबंगों ने उन्हें बेघर कर दिया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को कोतवाली गेट पर खड़े सुहेला गांव निवासी सुरजीत और नवनीत वर्मा ने बताया कि वह भूमिहीन है। गोला में मेहनत मजदूरी कर रोजी रोटी कमाते हैं। उनका परिवार करीब सात वर्षों से कांशीराम आवास कॉलोनी के मकान 34/3 में किराए पर रहता है। बताया कि, जिसके नाम आवास है वह एडवांस में उनसे 30 हजार ले चुका है। शनिवार कुछ लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए और आवास खाली करने के लिए जोर जबरदस्ती करने लगे। मोहलत मांगने पर विपक्षियों ने जबरन आवास से सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया और अपना ताला डाल दिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस व्यक्ति के नाम यह आवास है। उसके शहर में कई मकान हैं। पीड़ित परिवार ने कांशीराम आवास आवंटन पर भी सवाल उठाए और कहा कि संपन्न लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं। गरीब, बेघर पात्र परिवार भटक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि चौकी इंचार्ज को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। कार्रवाई की जाएगी। उधर, नगर पालिका परिषद ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए बताया कि कांशीराम आवासों का आवंटन उनके कार्यकाल से पूर्व हुआ था और मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed