फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   the employees of the nagar nigam are on protest

नगर पालिका कर्मी उतरे हड़ताल पर, प्रदर्शन

Mon, 25 Jan 2016 07:21 PM IST
पलियाकलां।
पलियाकलां। Updated Mon, 25 Jan 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
the employees of the nagar nigam are on protest
रविवार को स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ ने चेयरमैन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके दूसरे दिन सोमवार को कर्मचारियों में उबाल आ गया। कर्मियों का आरोप है कि सोमवार की सुबह चेयरमैन ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया जहां उन लोगों के साथ फिर अभद्रता की। इस पर नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी और पालिका परिसर में ही धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने दफ्तरों में ताले लगाकर कामकाज ठप कर दिया। इसमें सफाई कर्मी जुड़  गए और इससे सफाई व्यवस्था बाधित हो गई। अधिशासी अधिकारी को दिए गए पत्र में महासंघ ने आरोप लगाया है कि पिछले चार दिनों से चेयरमैन द्वारा किया जा रहे अभद्र व्यवहार और नियमविरुद्ध कार्य करने के लिए बाध्य करने की वजह से काम बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है और जब तक चेयरमैन के व्यवहार में बदलाव नहीं होता है हड़ताल जारी रखी जाएगी। एसडीएम और ईओ आलोक कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारी नेताओं से वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और फिर एसडीएम ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है ऐसे में उस दिन कम से कम सफाई का कार्य तो होना ही चाहिए। इस पर कर्मचारी राजी हो गए। 26 जनवरी को सुबह से लेकर दोपहर तक सफाई और अन्य कार्य होंगे और फिर 27 जनवरी से पुन हड़ताल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed