फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The emphasis on improving the image of teachers

शिक्षकों की छवि सुधारने पर दिया जोर

Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
The emphasis on improving the image of teachers
शिक्षक दिवस - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक और गुरुओं ने भारत को दिलाया जगतगुरु का सम्मान
विज्ञापन

बीएसए और डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को सम्मानित किया

शिक्षक दिवस के मौके पर बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने कहा कि भारत को जगतगुरु का सम्मान किसी राजा-महाराजा की वजह से नहीं मिला है, बल्कि शिक्षक/गुरुओं की वजह से मिला है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज और देश को दिशा देता है। डायट प्राचार्य उमेश शुक्ला ने शिक्षकों की छवि सुधारने की बात कहते हुए छात्रों के बीच शिक्षा का प्रकाश फैलाने की बात कही।
छाउछ स्थित बीआरसी परिसर में हुए समारोह में बीएसए और डायट प्राचार्य ने प्रयास परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के पूरे स्टाफ को सम्मानित किया है। इस दौरान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके विचारों पर चर्चा की गई। बीईओ मुख्यालय सुरेश पाल ने बताया कि पलिया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पचपेड़ा, बेलाखुर्द, परसिया, मड़वा पश्चिम, फूलबेहड़ ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय रमुआपुर लठिया, खंभारखेड़ा, कुंभी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय इमलिया, सिकंद्राबाद, नकहा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अटकोहना, यूपीएस चहमलपुर और त्रिकालिया, लखीमपुर के यूपीएस छाउछ, धौरहरा के यूपीएस रेहुआ, ईसानगर के खमरिया पंडित के समस्त स्टाफ को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीईओ रमेश पंकज, बीईओ रामजनक वर्मा, बीईओ ओंकार सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष नरेश चंद्र शुक्ला, विनोद कुमार मिश्रा, संतोष भार्गव, उत्तम पांडेय समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य काली प्रसाद मिश्रा ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक ही युग का निर्माता है। सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद हरदोई से आए कवि देवेश तिवारी ने काव्यपाठ किया। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। श्री गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक सेवक सिंह अजमानी ने आधुनिक शिक्षण प्रणाली पर जोर दिया। सात सितंबर से प्रोजक्टर द्वारा कक्षाओं के ऑनलाइन संचालन के बारे में जानकारी दी गई। श्री लक्ष्मण प्रसाद राज महाविद्यालय में कवि विकास सहाय ने कहा कि गुरु ही जीवन का पथ प्रदर्शक है। कमल किशोर शुक्ल, डॉ सरोज कुमारी ने भी विचार रखे। ज्ञान स्थली एकेडमी में प्रबंधक रघुवीर सिंह यादव ने केक काटकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्मदिवस मनाया। महंत हरि सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल के परिसर में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने शिक्षक दिवस के बारे में बच्चों को जानकारी दी। गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में सुयश प्रकाश मिश्रा ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। समाजवादी शिक्षक सभा के अध्यक्ष रघुवीर सिंह यादव ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और उपलब्धियों पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed