फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The eligible should get the benefit of reservation, not the ineligible

Lakhimpur Kheri News: पात्र को मिले आरक्षण का लाभ, अपात्र को नहीं

Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The eligible should get the benefit of reservation, not the ineligible
लखीमपुर खीरी। ओबीसी आरक्षण का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे और अपात्र को नियमों के विपरीत लाभ न मिले। इसके लिए क्रीमीलेयर संबंधी प्रावधानों की सही समझ और एकरूपता से अनुपालन जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने क्रीमीलेयर से संबंधित नियमों, पात्रता की शर्तों और प्रमाण-पत्र जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यशाला में शासनादेशों में क्रीमीलेयर से संबंधित विभिन्न प्रावधानों को स्पष्ट किया गया। अधिकारियों को प्रमाण-पत्रों के परीक्षण और पात्रता निर्धारण में निर्धारित नियमों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था का उद्देश्य पात्र वर्ग को उसका अधिकार उपलब्ध कराना है। अधिकारी शासनादेशों और निर्धारित मानकों का गहन अध्ययन कर प्रकरणों का परीक्षण करें। पात्रता निर्धारित करने में अस्पष्टता होने पर उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लें, ताकि पात्र व्यक्ति को अनावश्यक कठिनाई न हो और अपात्र व्यक्ति को नियमों के विपरीत लाभ न मिल सके।

आप फोटो-वीडियो भेजिए, सड़कों को दुरुस्त कराएगा विभाग
लखीमपुरखीरी। पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई ग्रामीण सड़कों को दुरुस्त कराया जाएगा। जल सारथी ऐप के माध्यम से फोटो और वीडियो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अपने मोबाइल में जल सारथी ऐप इंस्टॉल करें। इसका लिंक https://play.google.com/store/apps/details?id=com.jal.sarthi है। ऐप खोलने के बाद ‘सड़क पुनर्स्थापना/मरम्मत अभियान’ के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अपना नाम, गांव का नाम और पूरा पता दर्ज करते हुए सड़क की स्थिति से संबंधित फोटो और वीडियो अपलोड करें। शिकायत दर्ज होते ही मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed