फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The earrings of the woman going to the hospital were torn off.

Lakhimpur Kheri News: अस्पताल जा रही महिला के कुंडल नोचे

Thu, 19 Oct 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
The earrings of the woman going to the hospital were torn off.
पीड़ित महिला सियावती
फरधान। धौरहरा खुर्द गांव के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने पैदल जा रही महिला को धक्का देकर गिराने के बाद कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बैदनपुरवा निवासी सियाराम की पत्नी सिया देवी अपनी देवरानी मीना के साथ सुबह दस बजे लखीमपुर के अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रही थी। धौरहरा खुर्द गांव किनारे काशी दास बाबा तिराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला सिया देवी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद कानों से कुंडल नोच लिए। महिला के दोनों कानों ने खून बहने लगा। साथ आई मीना ने शोर मचाना शुरू किया, तो दोनों बदमाश भाग गए।

एसओ बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि महिला से जानकारी के आधार पर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। तहरीर मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के सहारे कुछ सबूत हाथ लगे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed