फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Dussehra fair has been held for 210 years and the same ground is accused of being occupied

Lakhimpur Kheri News: 210 साल से जहां लगता है दशहरा मेला, उसी मैदान पर कब्जे का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Dussehra fair has been held for 210 years and the same ground is accused of being occupied
धौरहरा। दशहरा मेला मैदान पर कब्जे के प्रयास का आरोप लगा है। ग्रामीणों के मुताबिक, राजा रंजीत सिंह के वंशजों ने पारिवारिक बंटवारे का हवाला देकर मैदान में पिलर लगाए। विरोध के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिलर हटवा दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, ईसानगर के दशहरा मेला मैदान में तत्कालीन जांगड़ा राजा रंजीत सिंह ने करीब 210 वर्ष पहले मेले की शुरुआत कराई थी। तभी से यहां दशहरा मेले का आयोजन होता आ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने रामलीला एवं दशहरा मेला मैदान की भूमि को घरौनी के रूप में दर्ज करने संबंधी फर्जी रिपोर्ट लगाई है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कस्बे के हजारों ग्रामीणों ने बैठक कर मेला मैदान को कब्जामुक्त रखने का सामूहिक निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह किसी व्यक्ति विशेष की निजी भूमि नहीं, बल्कि वर्षों से सार्वजनिक धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का स्थल है। उन्होंने प्रशासन से राजस्व अभिलेखों की जांच और मैदान की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सरवन शुक्ला, श्रीकांत मिश्र, आकाश त्रिवेदी, रामकिशोर मिश्र, राजा सिद्दीकी, जगदीश शुक्ला, सोनेलाल मिश्र, रामगोपाल गुप्ता, राममिलन गुप्ता, बाबूराम भार्गव और रामपाल लोधी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखपाल पर फर्जी रिपोर्ट लगाने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि हल्का लेखपाल ने मेला मैदान की भूमि को घरौनी में दर्ज करने संबंधी रिपोर्ट लगाई। उन्होंने रिपोर्ट की जांच कर संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


-------------वर्तमान में मेला मैदान अभिलेखों में दर्ज न होने के कारण 2021 के ड्रोन सर्वे में जिसके नाम भूमि दर्ज थी, घरौनी जारी हो गई। यदि मेला मैदान है तो ग्राम प्रधान प्रस्ताव भेजें, संशोधन हो जाएगा।
-आदित्य विशाल, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed