{"_id":"5932ff844f1c1b1e10bdc759","slug":"the-drop-sealing-fan-when-listening-to-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतें सुनते समय गिरा सीलिंग फैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतें सुनते समय गिरा सीलिंग फैन
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बाल-बाल बचे एसडीएम, पेशकार चोटिल
शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में उस समय हड़कंप मच गया। जब सीलिंग फैन एसडीएम के सामने मेज पर आ गिरा। उस समय एसडीएम के पेशकार कागजों पर हस्ताक्षर कराने के लिए खड़े थे। जिनकी अंगुलियां चोटिल हो गईं। घटना के बाद कुछ देर के लिए समाधान दिवस रुका उसके बाद पंखा हटाकर दोबारा से शिकायतें सुनने का सिलसिला शुरू हुआ। घटना के बाद पेशकार इलाज के लिए अस्पताल चले गए।
थाने में सुबह से समाधान दिवस शुरू हो गया था। इस बीच एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी भी वहां आकर बैठ गए थे। समाधान दिवस में शिकायतें सुनने के लिए जैसे ही एसडीएम कुर्सी पर बैठने चले। ऊपर चल रहा सीलिंग फैन अचानक से मेज पर आकर गिरा। इसमें हस्ताक्षर कराने के लिए खड़े पेशकार छोटेलाल की अंगुलियां चोटिल हो गईं। जिनको आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एसडीएम को हालांकि चोट तो नहीं आई लेकिन घटना के बाद वह सहमे हुए दिखे। जिसके बाद उनको एसओ के आफिस में ले जाया गया। पंखा हटाने के काफी देर बाद दोबारा से शिकायतें सुनने का दौर शुरू हुआ। इस दौरान सामने बैठे लेखपालों के साथ ही एसओ विपिन कुमार सिंह व थाना स्टाफ में हड़कंप मचा रहा।