फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The driver running on the crane after standing on the car

क्रेन देखते ही खड़ी कारों को लेकर भागे चालक

Fri, 12 May 2017 11:29 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
लख्ाीमपुरख्ाीरी Updated Fri, 12 May 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
एक मारुति वैन सीज, आठ बाइकों का किया चालान
शहरवासियों को मिलने लगी जाम से राहत 

यातायात पुलिस जब क्रेन के साथ पुलिस लाइन के बाहर आई तो क्रेन को आता देख जेल रोड पर खड़े वाहनों के चालक वाहनों को लेकर भाग निकले। पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज के पास खड़ी एक मारुति वैन को सीज कर आठ बाइकों का चालान किया है। उधर अभियान से शहरवासियों को अब कुछ जाम से राहत मिलने लगी है।
एसपी के निर्देश पर शहर में जाम के खिलाफ छेड़े गए अभियान से शहर वासियों को जाम से कुछ-कुछ निजात मिलने लगी है। शुक्रवार को टीएसआई महेंद्र सिंह क्रेन के साथ जब पुलिस लाइन गेट से बाहर निकले तो उस समय जेल रोड पर कई चार पहिया वाहन खड़े थे। क्रेन पर नजर पड़ते ही चालकों ने कार भगा ले गए। अभियान के दौरान टीएसआई ने राजकीय इंटर कॉलेज के पास खड़ी एक मारुति वैन को सीज कर दिया है। टीएसआई ने बताया कि शहर की कई सड़कों पर क्रेन के साथ घूमे, लेकिन मारुति वैन को छोड़कर कोई अन्य वाहन खड़े नहीं मिले। उन्होने बताया कि वैन को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा आठ बाइकों का चालान कर समन शुल्क वसूल किया गया। 
विज्ञापन


अब बेतरतीब दोपहिया वाहनों पर होगी कार्रवाई 
सड़कों पर खड़े होने वाले चार पहिया वाहनों के साथ अब बेतरतीब दुकानों के सामने खड़े होने वाले दोपहिया वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। टीएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि दुकानों के सामने बेतरतीब सड़कों तक बाइकों को खड़ी कराने वाले दुकानदारों को शनिवार को एनाउंसेमंट कराकर अंतिम मौका दयिा जाएगा। इसके बाद रविवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed