फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   thug cheated the gold chain from the jeweller in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: डॉक्टर बोल रहा हूं, सोने की चेन भिजवा दो.., जालसाज ने बातों में फंसाकर सराफ को ठगा

Sun, 09 Apr 2023 05:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Apr 2023 05:26 PM IST
सार

एक जालसाज ने बातों में फंसाकर मोहम्मदी के सराफ को ठग लिया। जालसाज ने सराफ को फोन कर खुद को डॉक्टर बताया। बातों में फंसाकर उससे सोने की चेन ठग ले गया। 

विज्ञापन
thug cheated the gold chain from the jeweller in Lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शाहजहांपुर निवासी जालसाज ने कस्बा मोहम्मदी में एक सराफा व्यापारी से खुद को ट्रॉमा सेंटर का डॉक्टर बताते हुए सोने की चेन ठग ली। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है।

विज्ञापन


मोहम्मदी के मोहल्ला भीतर मोहम्मदी सराफा व्यापारी अतुल रस्तोगी की सरकारी अस्पताल के पास सराफे की दुकान है। बताया कि शनिवार दोपहर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ से खुद को डॉक्टर माता प्रसाद मिश्रा बताते हुए कहा कि ट्रॉमा सेंटर शाहजहांपुर रोड से बोल रहा है। मरीजों की भीड़ बहुत है। एक 10 ग्राम सोने की चेन गिफ्ट में देनी है, यहां भिजवा दीजिए।

विज्ञापन

जालसाज ले गया सोने की चेन 

इस पर अतुल रस्तोगी ने अपने आदमी के हाथ वहां चेन भिजवा दी। आदमी ने स्कूटी खड़ी ही की थी कि वह व्यक्ति आ गया और कहा कि अतुल ने जो चेन भेजी है वह दे दो। इस पर उसने कहा कि वह सिर्फ चेन दिखाने के लिए लाया है। ठग ने उससे रोडवेज बस स्टेशन के पास मोनू मेडिकल स्टोर से पैसे लेने की बात कही। जब दुकान का आदमी रोडवेज बस स्टेशन पहुंचा तो इस नाम का कोई मेडिकल स्टोर नहीं मिला। उसने सारी घटना अतुल रस्तोगी को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोन नंबर पर कॉल की तो वह मोबाइल एक फल विक्रेता शमशुद्दीन का निकला। शमशुद्दीन ने बताया कि एक व्यक्ति हमारे पास फल लेने आए थे, उन्होंने बात करने के लिए फोन लिया था। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेते हुए ट्रॉमा सेंटर पर जाकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर के चिकित्सक बताकर व्यापारी अतुल रस्तोगी से एक ठग ने चेन ठग ली। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed