फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The district will get 10 health and wellness centers today

Lakhimpur Kheri News: जिले को आज मिल जाएंगे 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Sat, 13 Jan 2024 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The district will get 10 health and wellness centers today
लखीमपुर खीरी। जिले को आज 10 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर मिल जाएंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री गोला में लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा तीन ब्लाॅकों की सीएचसी पर 20 बेडों की वृद्धि की गई, उसका भी लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि जिले में 140 नए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 10 का निर्माण पूरा हो चुका है। जिसका लोकार्पण किया जाना है। इसके अलावा गोला, बिजुआ और बांकेगंज के सामुदायिक केंद्रों पर 20-20 बेड की वृद्धि की गई है, जिसका भी लोकार्पण मंत्री द्वारा किया जाना है। सीएमओ ने बताया कि 130 उपकेंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, 44 प्राथमिक केंद्रों पर छह बेड की वृद्धि, 15 सीएचसी पर 20 बेड की वृद्धि, 15 ब्लॉक में ब्लाॅक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण चल रहा है। जल्द ही सभी को निर्माण पूरा हो जाएगा, जिससे आम जनता को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


इनका होना है लोकार्पण
ब्लॉक कुंभी के कोटवारा, अहमदनगर, ब्लॉक बिजुआ के बिजुआ पश्चिम, सहसपुर, छरासी, ताजपुर, ब्लॉक बांकेगंज के पहाड़ नगर, महर टोला, बांकेपुर, खरैट्टा का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed