{"_id":"6824d9251b59471d5009913d","slug":"the-district-improved-in-the-overall-ranking-of-cm-dashboard-moved-from-22nd-to-7th-position-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-145797-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड की ऑलओवर रैंकिंग में सुधरा जिला, 22 से 7वें स्थान पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीएम डैशबोर्ड की ऑलओवर रैंकिंग में सुधरा जिला, 22 से 7वें स्थान पर आया
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मार्च की अपेक्षा अप्रैल में सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में काफ़ी सुधार देखने को मिला है। ऑलओवर रैंकिंग में 15 अंक सुधार के साथ लखीमपुर 7वें स्थान पर आ गया है। विकास में 35 अंक सुधार के साथ 25वें स्थान और राजस्व की रैंक यथा स्थिति पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
विकास कार्यों को धरातल पर लाने, लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ देने आदि कार्यों के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। शासनस्तर पर प्रदेश के सभी जनपदों की हर माह समीक्षा कर सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग जारी की जाती है। मार्च की अपेक्षा अप्रैल की रैकिंग काफी अच्छी है। मार्च में ऑलओवर रैकिंग 22वें स्थान पर थी, जबकि विकास में 60वें स्थान और राजस्व में पांचवें स्थान पर आई थी। अप्रैल में ऑलओवर 7वें, विकास 25वें और राजस्व 5वें स्थान पर है। इधर, रैकिंग में सुधार होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है।
फरवरी में 58वें नंबर पर था जिला
फरवरी में सीएम डैशबोर्ड की रैकिंग सबसे ज्यादा खराब 58वें नंबर पर थी। वहीं विकास की रैंक 71वें स्थान पर थी। राजस्व भी 32वें नंबर पर था। हालांकि तब से अब में काफी सुधार हुआ है।