फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The disabled waited from 8 a.m., but the doctor arrived after 12 p.m

Lakhimpur Kheri News: सुबह 8 बजे से इंतजार करते रहे दिव्यांग, डॉक्टर आए दोपहर 12 बजे के बाद

Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 03 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The disabled waited from 8 a.m., but the doctor arrived after 12 p.m
जिला अस्पताल में आयोजित ​शिविर में इंतजार करते दिव्यांगजन। संवाद - फोटो : संवाद
लखीमपुर खीरी। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में लगे शिविर में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। दूरदराज से आए दिव्यांगजन तय समय सुबह आठ बजे पहुंच गए, लेकिन 12 बजे तक डॉक्टर नदारद रहे। बताया जा रहा है कि इसके बाद डॉक्टर पहुंचे और 60 लोगों को परीक्षण कर खानापूरी कर चले गए। इंतजार करते-करते थक चुके करीब 40 लोग लौट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में हर सोमवार को दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए शिविर लगता है। इसमें बड़ी संख्या में जिले के दूरदराज इलाकों से दिव्यांगजन प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहुंचते हैं। डॉक्टरों की टीम निर्धारित समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक इस प्रक्रिया के लिए शिविर में उपस्थित रहना होता है।
विज्ञापन


सोमवार को प्रमाणपत्र के लिए दिव्यांग सुबह आठ बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए। हालांकि, यहां ड्यूटी पर लगे चिकित्सक 12:30 तक शिविर में नहीं पहुंचे। शिविर के बाहर दिव्यांग लाइन लगाकर चिकित्सक का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
पैरों में समस्या है। सुबह आठ बजे ही अस्पताल आ गए थे। चार घंटे बीते चुके हैं, लेकिन कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। प्रमाणपत्र के लिए बहुत इंतजार करना पड़ रहा है।

कालिका प्रसाद, मरीज, ओदहरा
--------------------------
कई किलोमीटर का सफर तय कर शिविर में आए हैं। आंखों में समस्या है। इसलिए दिखाई भी नहीं देता है। किसी दूसरे के सहारे आए हैं। दोपहर के 12:30 बजने वाले हैं और डॉक्टर अब तक नहीं आए।
सूरदास, मितौली
--------------------------
पैरों में दिक्कत के लिए प्रमाणपत्र बनवाना है। कई घंटे से यहां बैठे हैं। यहां पूछने पर यही बता रहे हैं कि डॉक्टर साहब आने वाले हैं, लेकिन 12 बजे के बाद भी डॉक्टर अब तक नहीं आए हैं।
काजिम, महेवागंज
--------------------------
मैं करीबन दोपहर 12:30 बजे दिव्यांग परीक्षण शिविर में पहुंच गया था, चूंकि ट्राॅमा सेंटर में भी ड्यूटी करनी होती है। इसलिए समय लग गया।
डॉ. फैसल, ड्यूटी डॉक्टर
---
शिविर में डाॅक्टर की ड्यूटी सीएमएस के यहां से लगती है। डॉक्टर किन परिस्थितियों में समय से नहीं पहुंचे, इसको दिखवाया जाएगा।



डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed