फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The devotees in Bhootnath Temple Knuckle knob

भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने  लगाई मनोकामना की गांठ

Mon, 31 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। 
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।  Updated Mon, 31 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
The devotees in Bhootnath Temple Knuckle knob
भूतनाथ - फोटो : अमर उजाला
भोले की भक्ति से सजा छोटी काशी का भूतनाथ मेला, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब  
विज्ञापन


छोटी काशी के ऐतिहासिक भूतनाथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं को लंबी लाइन में लगकर घंटों प्रतीक्षा करने के बाद शिवजी के दर्शन हुए। गोकर्ण नाथ शिव दर्शन के बाद भक्त प्राचीन भूतनाथ मेले गए वहां उन्होंने प्राचीन कुएं पर फूल चढ़ाकर गिट्टी डालकर हूं हूं की आवाज निकालकर मंदिर में भूतनाथ शिव के दर्शन किए। प्राचीन भूतनाथ स्थल पर लगने वाले इस मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पतावर में मनोकामना की गांठ लगाई। कई ने कामना पूरी होने के बाद भगवान का भोग लगाकर गांठ खोली। श्रद्धालुओं ने मंदिर पर अपनी कामनाएं लिखीं। वहीं कई लोगों ने पर्चे पर लिखकर अपनी कामनाएं मंदिर पर चस्पा कर दीं। 
ममरी। चौथे सोमवार को दूर दराज से आए श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने अहमदनगर के प्राचीन क्लेशहरण मंदिर में जलाभिषेक किया। पुजारी विष्णु गिरि ने बताया कि क्लेशहरण मंदिर में जलाभिषेक किए बगैर भगवान शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है। 
विज्ञापन


भूतनाथ मेले में बिकता है विशेष सामान 
भूतनाथ मेले में तिन्नी, पसाई के चावल, लकड़ी का फर्नीचर, लाठियां और नारियल के बने हुए हुक्के बिकते हैं, जिनकी ग्रामीण जमकर खरीदारी करते हैं। हुक्का विक्रेता सीतापुर के लहरपुर तंबौर निवासी शौकत अली बताते हैं कि वह बचपन से ही यहां हुक्का बेचने आते हैं। पहले इतने साधन नहीं थे इसलिए वह साइकिल से दुकान लेकर आते थे। अब वह बस पर सामान लादकर लाते हैं। मेले में नागा संप्रदाय के साधु भी देखने को मिले इसलिए भूतनाथ मेला प्राचीन कलाकारी का अनूठा संगम माना जाता है। यहां रस्सी से बना छींका, पिंजड़े, लोहे के सामान खुरपी, कुदाल, हंसिया, फावड़ा, पाटा, बेलन, चारपाई, स्टूल, धनुष वाण आदि की भी खूब बिक्री हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक कला का अद्भुत संगम है मेला 
भूतनाथ मेला लोक कला का भी अद्भुत संगम है। मेले में दूर-दूर से आए कांवड़ियों के साथ शिव-पार्वती के भेष में कलाकारों ने लोक नृत्य का भी अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोग भाव-विभोर हो उठे। मेले में जिला पीलीभीत से आए रामगोपाल, मुन्नालाल, ओमप्रकाश, वेदप्रकाश, गेंदालाल, मंसाराम, बंधालाल, प्रेमपाल, हरिशंकर आदि ने वाद्य यंत्रों पर आल्हा और भजन गाकर श्रद्धालुओं को आनंदित किया। 
 
चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस 
 प्राचीन शिव मंदिर तीर्थ और भूतनाथ मेले के साथ नगर के प्रमुख मार्गो के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। कांवड़ियों के बीच में भी पुलिस के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने स्वयं मंदिर के पास बने कंट्रोल रूम में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम योगानंद पांडे, सीओ अभिषेक प्रताप, नगरपालिका के प्रशासक/ ईओ रामरतन अंबेश, कोतवाल दीपक शुक्ला, अजय कुमार सिंह सुरक्षा और व्यवस्था की कमान संभाले रहे। चिकित्सा सुविधा के लिए मेला कार्यालय में डॉक्टरों की टीम और नीलकंठ मैदान के पास एंबुलेंस मुस्तैद रही। विशाल मेला होने के बावजूद भूतनाथ मेले में सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरा देखने को नहीं मिले जबकि अधिकारियों ने इन कैमरों के लगाए जाने की बात कही थी।

भूतनाथ पर हुए दर्जनों भंडारे
गोला गोकर्णनाथ। भूतनाथ मेले पर प्रत्येक प्रमुख मार्ग पर नगरवासियों ने दर्जनों भंडारों का आयोजन किया, जिसमें कांवड़ियों और मेलार्थियों ने दिनभर भंडारे का प्रसाद छका। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। बिझौली के निकट शहाबुद्दीनपुर में कावड़ियों को शर्बत पिलाया। वहीं विपिन श्रीवास्तव ने पूड़ी और सब्जी के भंडारे का आयोजन किया।
ममरी। कस्बा में सत्यप्रकाश वर्मा, दीपू गुप्ता, घनश्याम वर्मा, सुभाष कुमार सोनी, प्रेमचंद वर्मा, अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर पर प्रधान सुनीता गुप्ता उनके पति मुकेश गुप्ता, धिरावां के हनुमान मंदिर पर मनोज कश्यप, तुर्कीखेड़ा के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर सुशील कुमार, झारा के बाबा बदन सिंह मंदिर पर पन्नापुर के विकास वर्मा, नवनीत, सुबोध, बालगोविंद वर्मा और अयोध्यापुर के मनोज कुमार, रामसागर ने भंडारे का आयोजन किया। जहां कांवड़ियों और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
संसारपुर। क्षेत्र में 14 स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश यादव और रमेशचंद्र स्वर्णकार ने संसारपुर, छत्तीपुर, नौवाखेड़ा, भरिगवां चौराहा पर प्रसाद वितरित किया।

कांवड़ियों के लिए हुआ भंडारा 
जंगबहादुरगंज। भाजपा बरवर मंडल के कार्यकर्त्ताओं ने कुतुबापुर शारदा नहर पुल पर कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कांवड़ियों को प्रसाद ग्रहण कराया। भंडारे की व्यवस्था में मंडल अध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, पसगवां मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुशील त्रिवेदी, दुष्यंत सिंह, अनंत राम मिश्रा, आशीष गुप्ता, वीरपाल कुशवाहा, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। 


कांवड़ियों को जलपान कराया    
मोहम्मदी। कस्बे के टीपीआरएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक आनंद गुप्ता की पहल पर स्कूली बच्चों ने मोहम्मदी-गोला रोड पर स्टॉल लगाया और कांवड़ियों को जलपान कराया। इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ गुप्ता, पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा, दिनेश गुप्ता, मनोज गुपता, अद्वैत भदौरिया, अमित भसीन, सत्यप्रकाश शुक्ला, आशीष त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे। उधर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील गेट के सामने स्टॉल लगाकर कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चंद्र त्रिवेदी, श्यामवीर सिंह, हसन नकवी, तौसीफ खां, सिराज समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed