फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The deterioration in ranking is due to the negligence of departmental officers

Lakhimpur Kheri News: रैंकिंग का खराब होना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही

Tue, 20 Aug 2024 10:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
The deterioration in ranking is due to the negligence of departmental officers
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। एनआरएलएम, समाज कल्याण, पर्यटन एवं उद्योग विभाग की प्रगति खराब होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने कहा कि अधिकारी सीएम डैशबोर्ड पर अपने विभाग की रैंकिंग में सुधार करें।
विज्ञापन

डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों को सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि रैंकिंग का खराब होना विभागीय अधिकारियों की लापरवाही परिचायक है। जिन विभागों की प्रगति कम है, उनको उच्च श्रेणी में लाया जाए। योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छे तरीके से होना चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कार्यों में सुधार लाएं।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड की निगरानी करते रहें। समयावधि में आवेदन पत्रों को निस्तारित करें। जिन जिलों की प्रगति अच्छी है, वहां के अपने समकक्ष अधिकारी से बात करें। उनसे सीख लेते हुए अपने यहां भी बेहतर परिणाम लाकर दिखाएं। जिन विभागों की डी-रैकिंग पायी जायेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीमी प्रगति पर वर्किंग एजेंसी पर डीएम खफा, स्पष्टीकरण तलब
लखीमपुर खीरी। डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सीडीओ से कहा कि जिन परियोजनाओं में पैसे की कमी नहीं है, फिर भी प्रगति धीमी है तो संंबंधित संस्थाओं से जवाब मांगे। अनुपस्थित होने पर पीडब्ल्यूडी सीडी-वन लखनऊ डिवीजन को नोटिस जारी करने और अलग से समीक्षा करने की बात कही।

डीएम ने कहा कि जिन परियोजनाओं में 90 फ़ीसदी काम पूरा हो चुका है और धनाभाव नहीं तो इस माह में उन्हें संबंधित विभाग को हैंडओवर कराएं। साथ ही चेतावनी दी अगले माह समीक्षा के दौरान जिन वर्किंग एजेंसी की परियोजनाएं तीन से छह माह से ज्यादा देरी से मिलीं और उन्हें धनाभाव भी नहीं है तो उन संस्थाओं को ब्लैक लिस्ट करने, भविष्य में काम न दिए जाने के संबंध में लिखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed