{"_id":"6941b79a395ef3258b06bfa7","slug":"the-desire-to-win-was-visible-in-the-players-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-163709-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खिलाड़ियों में दिखी जीत की ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खिलाड़ियों में दिखी जीत की ललक
विज्ञापन
कबड्डी में जीत के लिए मशक्कत करती छात्राएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। खेल महोत्सव सीजन-2 के दूसरे दिन मंगलवार को विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस बीच में खिलाड़ियों में मुकाबले जीतने की ललक दिखी। दिनभर छाई रहे कोहरे में उन्होंने जमकर पसीना बहाया। शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में नगर पालिका व क्रीड़ा भारती की ओर से चल रहे महोत्सव में हॉकी, कबड्डी, क्रिकेट के जबरदस्त मुकाबले हुए।
द्वारिकापुरी थंडर बनाम घोसियाना इलेवन मैच में घोसियाना इलेवन ने दो विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में इसराज सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, विश्वजीत सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, तुषार सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और अतुल कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। जेसीआई इलेवन ने अनस वॉरियर्स को सात विकेट से हराया, जिसमें सौरभ, तुषार और हर्ष ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वीर सिंह मैन ऑफ द मैच बने।
नगर पालिका टीम ने जलकल इलेवन को 41 रन से पराजित किया। अनिरुद्ध त्रिपाठी, मुनेंद्र और अभिषेक ने शानदार पारी खेली। देवाशीष मुखर्जी मैन ऑफ द मैच चुने गए। हंटर इलेवन ने फायर बोल्ट को चार विकेट से हराया। राहुल अवस्थी, साहिल और विपिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि मोहित मैन ऑफ द मैच रहे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष कपिल श्रीवास्तव, कनिष्क बरनवाल, जेई समरा सईद सहित अनेक गणमान्य अतिथि व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बालिका वर्ग कबड्डी में चौहान क्लब ने जीता फाइनल
कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में चौहान क्लब ने नगर पंचायत निघासन को हराकर खिताब अपने नाम किया। बालक वर्ग में 22 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से आठ टीमें अगले चरण में पहुंचीं। हॉकी टूर्नामेंट गुरु नानक मैदान में हुआ। गुरु नानक विद्यक सभा की बालिकाओं ने अजमानी गर्ल्स इंटर कॉलेज को 2-0 से हराया। नन्ही टीम बी ने नन्ही टीम ए को 4-0 से पराजित किया, जबकि अंडर-13 वर्ग में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल ने आश्रम पद्धति को 5-2 से शिकस्त दी।