फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The dead body was cremated after the demands were met.

Lakhimpur Kheri News: मांग पूरी होने के बाद हुआ शव का अंतिम संस्कार

Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The dead body was cremated after the demands were met.
निघासन। हुलासीपुरवा के रामचंद्र का अंतिम संस्कार 21 घंटे बाद हो गया। भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य के पूरे गांव पर कार्यवाही न होने और आर्थिक मदद देने के आश्वासन के बाद ही परिवार के लोग माने।
विज्ञापन

गांव हुलासीपुरवा निवासी रामचंद्र की मौत पुलिस हिरासत में हो गई थी। सोमवार दोपहर दो बजे शव गांव पहुंचा। इसके बाद मांगे पूरी न होने और पुलिस की अभद्रता से नाराज लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बुधवार सुबह भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य, सपा से पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, बसपा नेता मनमोहन मौर्य, चेयरमैन बद्री प्रसाद मौर्य और दयाशंकर ने दिनेश को समझाया।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी वासुदेव मौर्य ने लिखित में पूरे गांव पर कार्यवाही न करने, मुख्यमंत्री योजना का लाभ, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और चार लोगों पर लगा गैंगस्टर आदि हटवाने की मांग पूरी करने का शपथपत्र दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी भी आदत सही करो : वासुदेव मौर्य
वासुदेव मौर्य ने कहा कि गांव के लोग अपनी आदत सुधार लें। वह शराब का काम छोड़ दे। बच्चों को पढ़ाने पर ध्यान दें।

केशव प्रसाद मौर्य ने कप्तान को दिए दिशा-निर्देश
जिले के एक नेता ने मझगई प्रभारी निरीक्षक और धौरहरा सीओ की शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद से की। केशव प्रसाद ने मामले में कप्तान गणेश प्रसाद शाहा को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद मझगई प्रभारी निरीक्षक और सीओ धौरहरा को फटकार लगाई गई। डिप्टी सीएम ने अपने एक नजदीकी प्रभारी निरीक्षक से गुप्त रिपोर्ट भी ली थी।



दरोगा पर 40 हजार रुपये लेने का आरोप
दिनेश ने मझगई कोतवाली में तैनात दरोगा पर 40 हजार रुपये मृतक रामचंद्र से लेने का आरोप लगाया है। दिनेश ने बताया कि सारा मुकदमा खत्म करने को कहा था। वासुदेव ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed