फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The dead body of a young man who went to work in Sonepat was found hanging.

Lakhimpur Kheri News: काम करने सोनीपत गए युवक का लटकता मिला शव

Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man who went to work in Sonepat was found hanging.
मृतक ​अनुज सिंह
सिकंदराबाद। 12 दिन पहले सोनीपत-हरियाणा कमाने गए नीमगांव थाने के नजीमाबाद निवासी युवक का शव सोनीपत में पेड़ से लटका मिला। साथ में काम करने वाला भाई मृतक का शव लेकर गांव पहुंचा तो परिजनों ने कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद चौकी के गांव नजीमाबाद निवासी 20 वर्षीय अनुज सिंह एक अगस्त को सोनीपत की एफ फैक्टरी में काम करने गया था। सोनीपत में ही उसका भाई करन सिंह भी काम करता है। शनिवार की रात करन अपने भाई अनुज का शव लेकर गांव पहुंचा। परिजनों को बताया कि शनिवार की सुबह अनुज का शव फैक्टरी से कुछ दूरी पर पेड़ से लटकता मिला था। मृतक अनुज के माता-पिता नहीं है।
विज्ञापन

परिजनों ने आशंका जताई है कि अनुज की हत्याकर शव पेड़ से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजकुमार सरोज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नीमगांव अजीत कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। किसी तरह का आरोप भी नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed