{"_id":"6664d84c6e4df182ef07bfe4","slug":"the-dead-body-of-a-young-man-who-had-gone-with-his-girlfriend-was-found-hanging-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-121780-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के साथ गए युवक का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के साथ गए युवक का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना पढ़ुआ के गांव चंदपुरा निवासी युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। युवक प्रेमिका के बुलाने पर उसके घर गया था। परिजन रात से उसकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने गांव के ही एक परिवार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चंदपुरा निवासी रामदुलारे का 20 वर्षीय पुत्र विपिन शुक्रवार की रात करीब 10 बजे खेत से काम करके घर लौटा था। मृतक विपिन के भाई दिनेश ने बताया कि उसके गांव की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। रात करीब 11 बजे वह विपिन को बुलाने के लिए घर आई थी। विपिन उसके साथ चला गया था। काफी देर तक विपिन घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
सुबह परिजन दोबारा तलाश शुरू करते, इससे पहले ही ग्रामीणों ने विपिन का शव पेड़ से लटका होने की सूचना दी। विपिन का शव मिलने की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। भाई दिनेश ने प्रेमिका के परिजनों पर विपिन की हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।