{"_id":"662eb07a96cbf8300806b2bc","slug":"the-craze-for-gamcha-is-increasing-among-the-youth-to-protect-themselves-from-the-sun-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-118841-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: धूप से बचने के लिए युवाओं में बढ़ रहा गमछे का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: धूप से बचने के लिए युवाओं में बढ़ रहा गमछे का क्रेज
विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए मुंह पर गमछा लपेटकर जाते युवा। संवाद
लखीमपुर खीरी। अभी तक देहात क्षेत्र में ही गमछा डालने का चलन था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे शहर की ओर भी रुख करने लगा है। अब शहर के युवा भी गमछा डालकर चल रहे हैं। धूप से बचने के लिए युवा गमछा डालने से कोई परहेज नहीं कर रहे। बाजार में स्टाइलिश और रंग-बिरंगे गमछों की डिमांड बढ़ी है।
बाजार में चार से पांच प्रकार गमछों की बिक्री हो रही है। इसमें सामान्य सफेद गमछा, खादी का गमछा, कॉटन का गमछा, चुनरी वाला गमछा है। इसमें युवाओं की पहली पसंद चुनरी वाला गमछा है। चुनरी वाले गमछे विभिन्न रंगों के आते है, जो युवाओं को काफी भा रहे हैं। युवा अपनी-अपनी पसंद के गमछों को खरीदकर इस्तेमाल करते हैं।
सफेद व सामान्य गमछा 40 से 50 रुपये में मिल जाता है, लेकिन चुनरी वाले गमछे का रेट 100 से 120 रुपये है। इसके बाद भी इसकी डिमांड ज्यादा है। कारोबारी अशफाक अहमद ने बताया कि चुनरी गमछा देखते ही युवा पसंद कर लेते हैं। इसी वजह से इसकी डिमांड काफी बढ़ी है। इसके अलावा सूती व टेरीकॉट गमछों की भी खूब बिक्री है। यह सस्ता होने की वजह से बुजु़र्ग, किसान आदि खरीदते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
युवतियों में स्टॉल का फैशन
युवतियां भी धूप से बचने के लिए अपनी मनपंसद स्टॉल का इस्तेमाल कर रही हैं। हल्के रंग के सूती कपड़े के स्टॉल खूब बिक रही हैं। कारोबारी सुरेश यादव ने बताया कि जब से धूप बढ़ी है, तब से स्टॉल की मांग काफी बढ़ी है। इसकी कीमत 80 से 150 रुपये तक हैं।