{"_id":"694ecdf5849e17c6510db5d4","slug":"the-crane-family-also-increased-in-dtr-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-164483-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीटीआर में भी बढ़ा सारस का कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीटीआर में भी बढ़ा सारस का कुनबा
Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
बफरजोन मैलानी रेंज की नम भूमि में सारस। स्रोत : वन विभाग
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) बफरजोन और दुधवा वन प्रभाग में हुई दो दिवसीय शीतकालीन गणना में कुल 51 सारस पाए गए हैं। गणना के दौरान बफरजोन में 42 वयस्क और चार बच्चे कुल 46 और दुधवा में चार वयस्क और एक बच्चा कुल पांच मिले हैं।
पिछले साल दोनों प्रभागों में 43 सारस पाए गए थे। ऐसे में बफरजोन में इनकी संख्या में आठ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शीतकालीन सारस गणना समूचे उप्र के साथ-साथ जिले के तीनों वन प्रभागों में 15 और 16 दिसंबर को कराई गई। दो दिन के अंदर चार चरणों में हुई गणना में दक्षिण खीरी वन प्रभाग में 143 वयस्क, 25 बच्चे, कुल 168 सारस मिले। बफरजोन में कुल 46 सारस पाए। इसमें 42 वयस्क व चार बच्चे शामिल हैं।
दुधवा प्रभाग में केवल पांच सारस मिले हैं, जिसमें चार वयस्क व एक बच्चा शामिल है। शीतकालीन गणना में बफरजोन वन प्रभाग में सारसों का कुनबा बढ़ा है, जबकि दुधवा प्रभाग में बढ़ोतरी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
वर्जन
जिले में सारस के संरक्षण और संवर्धन के साथ ही इनकी आबादी को बढ़ाने के लिए वन विभाग तेजी से प्रयास कर रहा है। इनकी संख्या न बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खेतों में बड़ी मात्रा में कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल है।
- डॉ. एच राजामोहन, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व