फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The court ordered to register an FIR against Mahant

Lakhimpur Kheri News: कोर्ट ने महंत पर एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश

Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 29 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The court ordered to register an FIR against Mahant
निघासन। तिकुनिया स्थित देवी मंदिर के महंत पर दिल्ली निवासी एक शिष्या ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता की ओर से न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर कोर्ट ने तिकुनिया कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़िता इन दिनों तिकुनिया क्षेत्र के एक गांव में रह रही है और नियमित रूप से देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाया करती थी। उसका आरोप है कि महंत ने उसे मोह-माया त्यागने की बात कहकर शिष्य बना लिया और आश्रम में अपने पास रख लिया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2024 की रात महंत ने उसे अपनी कुटिया में बुलाया। फिर अमृत रस के नाम पर नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी कहना है कि महंत ने घटना का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो वायरल करने और उसके पति को जान से मरवाने की धमकी दी। इसके बाद से वह लगातार उसे डराकर आश्रम में रखे रहा और कई बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने पहले पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंततः उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

इस संबंध में तिकुनिया कोतवाल पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि न्यायालय का आदेश प्राप्त हो गया है और मामले की विवेचना की जा रही है। सीओ शमशेर बहादुर सिंह ने भी कोर्ट के आदेश की पुष्टि की है, हालांकि उन्होंने बताया कि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed