फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The construction of the highway railway crossing overbridge is complete, claims the executing agency

Lakhimpur Kheri News: कार्यदायी संस्था का दावा, हाईवे रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज का निर्माण पूरा

Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 18 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The construction of the highway railway crossing overbridge is complete, claims the executing agency
गोला में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की रेलिंग पेंट करते श्रमिक। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। कार्यदायी संस्था ने गोला-लखीमपुर एनएच-730 पर रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने का दावा किया है। हालांकि, यातायात शुरू होने से पहले पूर्व में कराई गई लोड टेस्टिंग और गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। पेंटिंग का काम भी बाकी है, जिसे दो-तीन दिन में पूरा करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

एनएच-730 पर गोला रेलवे की जंगल वाली क्रॉसिंग पर 67 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण फरवरी 2021 में शुरू हुआ था। पांच साल बीतने के बाद कार्यदायी संस्था ने अब इसका निर्माण पूरा होने का दावा किया है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व ओवरब्रिज की आरई वॉल में दरारें आने और गांठें उभरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे और खामियां उजागर हुई थीं। इसके बाद नेलिंग मेथड से मरम्मत कराई गई थी। एक माह पूर्व लखनऊ से आई टीम ने ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग और गुणवत्ता परीक्षण किया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के साइट इंचार्ज इंजीनियर दिलीप कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया गया है। पेंटिंग का काम बाकी है, वह भी दो-तीन दिन में पूरा हो जाएगा। ओवरब्रिज की लोड टेस्टिंग और गुणवत्ता परीक्षण किया गया था, जिसकी रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed