फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The condition of the youth who set fire to Gauriphanta Kotwali is critical

गौरीफंटा कोतवाली में आग लगाने वाले युवक की हालत नाजुक

Fri, 18 Mar 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
The condition of the youth who set fire to Gauriphanta Kotwali is critical
झुलसा शुभम।
लखनऊ में चल रहा इलाज, युवक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन

देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की चल रही थी कार्रवाई
पलियाकलां। गौरीफंटा कोतवाली पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए बुधवार को खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले युवक की हालत बेहद नाजुक है। मामले में युवक की पत्नी ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। तहरीर में उसने करीब सात लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

कृष्णानगर पटिहन निवासी शिवम गुप्ता (26) पुत्र राजीव गुप्ता ने बुधवार की देर रात गौरीफंटा कोतवाली पहुंचकर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। मामले में युवक ने अस्पताल में पुलिस समेत टैक्सी माफिया पर उसे परेशान करके फर्जी केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इससे आहत होकर युवक ने आग लगा ली थी। देर रात ही उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। यहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन जिला अस्पताल से भी देर रात उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मामले में देर रात ही एसपी संजीव सुमन ने कोतवाल अश्वनी कुमार को सस्पेंड कर दिया था और मामले में जांच की बात कही थी। पलिया सीएचसी में ही चिकित्सकों ने करीब 85 प्रतिशत युवक के जले होने की बात कही थी। उधर, बृहस्पतिवार को युवक की पत्नी दीप्ति गुप्ता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी गई है। देर शाम तक मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही थी। सूत्रों की मानें तो करीब सात लोगों पर नामजद कार्रवाई का मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीओ संजय नाथ तिवारी के पास फोन किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed