फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The condition is bad due to heat, it may rain today

Lakhimpur Kheri News: गर्मी से हाल बेहाल... आज हो सकती है बारिश

Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The condition is bad due to heat, it may rain today
लखीमपुर खीरी। बरसात के बाद दो दिन से पूरा जिला उमस भरी गर्मी से बेहाल है। शुक्रवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर के बाद हुई तेज धूप से लोग बिलबिला उठे। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व निदेशक और मौसम विज्ञानी जेपी गुप्ता का कहना है कि 24 जून को तेज आंधी आ सकती है और दिन भर बादल छाए रह सकते हैं। जिले भर में हल्की बारिश हो सकती है। 28 जून के बाद यहां पर्याप्त बरसात होने की संभावना है। तापमान में गिरावट के बावजूद वायुमंडल में नमी ज्यादा रहने से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नमी में भी पिछले तीन दिनों की अपेक्षा कमी रही। शुक्रवार को वायुमंडल में नमी 36 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन में कई बार बादल छाए और कई बार धूप निकली।
विज्ञापन

शुक्रवार को हवा का दबाव 999 एचपीए रहा, जबकि रफ्तार सिर्फ 4.79 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की रफ्तार कम होने से गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बादल छंटने पर जब धूप निकली तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग बाहर निकलने से बचते रहे। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर गेम
अधिकतम तापमान-40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 31 डिग्री सेल्सियस
नमी- 36 प्रतिशत
वायु दाब-999 एचपीए
हवा की रफ्तार-4.80 किलोमीटर प्रति घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed