फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The children did not get milk, DM gave instructions to take action

Lakhimpur Kheri News: नौनिहालों को नहीं मिला दूध, डीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Sat, 26 Oct 2024 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
The children did not get milk, DM gave instructions to take action
मिड डे मिल की जांच करती हुई डीएम। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार को संविलियन विद्यालय सदर, पीएस नौरंगाबाद, यूपीएस खीरी टाऊन और पीएस राजपुर, यूपीएस राजापुर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

संविलियन विद्यालय सदर में बच्चों ने दूध न दिए जाने की बात बताई तो डीएम भड़क गईं। आपूर्तिकर्ता एनजीओ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। परिसर में खराब झूले ठीक कराने को कहा। शिक्षकों की कमी को दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद नौरंगाबाद में निरीक्षण में डीएम को बरामदा ऊबड-खाबड़ मिला। डीएम ने उसे दुरुस्त कराने को कहा। यहां भी दूध का वितरण न किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

राजापुर में मोटर खराब होने से पानी आपूर्ति बाधित मिली। बीडीओ को निर्देश दिए कि तत्काल मोटर सही कराए। डीएम ने बच्चों को चॉकलेट दीं। यूपीएस राजापुर में विद्युत कनेक्शन न होने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। खीरी टाउन में डीएम ने गणित की शिक्षिका को 10 दिन में शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed