फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The ceremony took place in Tehsil lawyers

तहसील में हुआ वकीलों का शपथ ग्रहण समारोह

Thu, 25 Feb 2016 08:13 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 25 Feb 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुए शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि परेश मिश्र एडवोकेट चेयरमैन बार कौंसिल आफ उप्र ने नव निर्वाचित अध्यक्ष नरेश सिंह तोमर, उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महासचिव नीरज कुमार मिश्र, उप मंत्री रामस्वरूप सिंह, ऑडीटर श्रवण कुमार सक्सेना को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने कहा कि सपा सरकार वकीलों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। अब वकीलों के सब्र का बांध टूट गया है। अब सरकार वकीलों के  सब्र की परीक्षा न ले। इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।
महासचिव नीरज मिश्र ने अतिथियों से मुंसिफ कोर्ट की स्थापना के लिए सहयोग मांगा। विशिष्ट अतिथि पलिया विधायक रोमी साहनी ने अधिवक्ता भवन के निर्माण में सहायता देने का वादा किया। पूर्व अध्यक्ष प्रेमकिशोर मिश्र, सुनीता मिश्रा, अशोक गुप्ता, राकेश वर्मा, हरिनाम पांडे, अरुण कुमार शुक्ला, अचल श्रीवास्तव आदि ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश गिरि, मकरंद सिंह, आदर्श वर्मा, लालबहादुर यादव, नरेंद्र वर्मा, इश्तियाक उल्ला खां, रामजी लाल दीक्षित, नरेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed