{"_id":"5efb77638ebc3e42c94d8385","slug":"the-case-of-the-death-of-two-youths-including-the-bike-alive-police-accident-or-murder-by-dramatization-lakhimpur-news-bly4111161137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक समेत जिंदा जले दो युवकों की मौत का मामला: नाट्य रुपांतरण कर पुलिस जानेगी हादसा है या हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक समेत जिंदा जले दो युवकों की मौत का मामला: नाट्य रुपांतरण कर पुलिस जानेगी हादसा है या हत्या
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की जिंदा जलने का मामला अब तक रहस्य बना है। पुलिस हादसा है या हत्या इसकी गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक ने एसपी को पत्र भेजकर नाट्य रूपांतरण कराने की अनुमति मांगी है।
तीन जून की रात थाना नीमगांव क्षेत्र के शिवाला मोड़ के पास बाइक में आग लग गई थी। हादसे में बाइक पर सवार गांव मुगलीपुर निवासी रिंकू सिंह और जंडौल सिंह की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गिरने और बाइक में आग लगने की बात पुलिस को बताई थी। पुलिस ने भी अज्ञात के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन मृतक जंडैल सिंह केे परिवार वालों ने हादसे पर कई सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई थी, लेकिन उस वक्त पुलिस ने उनकी बात पर गौर नहीं किया। जंडैल के घर वाले पुलिस अफसरों से मिले। हफ्ते भर बाद एसपी पूनम ने फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर भेजा था। स्वॉट टीम के साथ पहुंचे एक्सपर्ट ने घटना स्थल, आसपास और बाइक पर बने निशानों के फोरेंसिक नमूने लिए थे। फिर भी पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी। पूरे मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्होंने एसपी को पत्र भेजकर नाट्य रूपांतरण (रिक्रियेशन) कराने की अनुमति मांगी है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला से विशेषज्ञों की टीम आकर नाट्य रूपांतरण करेगी। इससे घटना को लेकर उठ रहे कई सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे।
परिवार वालों ने यह उठाए थे सवाल
मृतक जंडैल सिंह के परिवार वालों ने हादसे पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि हादसा यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ तो बाइक सवार दोनों युवकों को अलग-अलग गिरना चाहिए थे, लेकिन दोनों के शव पासपास थे। यही नहीं आग लगने पर उन्हें बचाव की कोशिश की तो उनके शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े क्यों नहीं मिले।