{"_id":"6797d3d598c45fadae008be7","slug":"the-car-of-people-going-to-kumbh-rammed-into-a-tractor-trolley-five-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-137993-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कुंभ जा रहे लोगों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कुंभ जा रहे लोगों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, पांच घायल
विज्ञापन
मैगलगंज क्षेत्र में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। संवाद
मैगलगंज। नेशनल हाईवे 30 स्थित मैगलगंज बाइपास पर रविवार रात उत्तराखंड से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे लोगों की कार घने कोहरे में हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।
ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा निवासी सुमित व अमित पुत्रगण श्यामाचरण, हेमाचंद पुत्री दानी चंद व तारा के साथ कार पर सवार होकर रविवार शाम किच्छा से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए निकले थे। कार को मोहम्मद नदीम पुत्र मोहम्मद यासीन चला रहा था। जैसे ही इनकी कार रात ढाई बजे लखीमपुर जनपद के कस्बा मैगलगंज के बाइपास पर पहुंची, लिधियाई गांव के पास हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।
हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो महिलाओं समेत पांचों घायलों को उपचार के लिए सीतापुर जनपद की महोली सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार को हाईवे से किनारे कराकर यातायात संचालित कराया।
विज्ञापन
सुबह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुमित के पिता श्यामाचरण ने बताया कि सभी कार सवार एक ही साथ ऑफिस में काम करते हैं। हादसे में सुमित, अमित व कार चालक नदीम को गंभीर चोटें आई हैं। श्यामाचरण सभी घायलों को उपचार के लिए अपने साथ लेकर किच्छा रवाना हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।