फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The car driver ran away with the laptop by claiming to be the son of a former MLA

Lakhimpur Kheri News: खुद को पूर्व विधायक का बेटा बताकर लैपटॉप ले भागा कार चालक

Sat, 29 Mar 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The car driver ran away with the laptop by claiming to be the son of a former MLA
गोला गोकर्णनाथ। स्वयं को पूर्व विधायक का बेटा बताकर एक कार चालक नगर के एक युवक का लैपटॉप और मोबाइल लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

नगर के अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी अंशुल गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 22 मार्च की शाम वह लखीमपुर में एलआरपी मार्ग पर चौकी के पास खड़ा बस का इंतजार कर रहा था। उसी समय काले शीशे लगी सफेद रंग की कार आई। शीशे पर विधायक का पास लगा था। कार चालक ने कहा, कि वह गोला जा रहा है उसे छोड़ देगा।
रास्ते में उसने कहा कि वह गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी का बेटा है। बहराइच में अपने किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उसने कहा कि काफी दूर से आए हैं क्या बिस्किट नहीं खिलाओगे। वह जैसे ही बिस्कुट लेने के लिए कार से उतरा। चालक कार लेकर भाग गया। इसमें उसका लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, मोबाइल और मोबाइल चार्जर रखा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर पूर्व विधायक विनय तिवारी ने बताया कि अंशुल गुप्ता जानकारी करने उनके यहां आया था। जिस नंबर की कार बताई जा रही है, ऐसी कोई कार उनके पास नहीं है। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा है कि मुकदमा दर्जकर मामले की तह तक जाकर घटना का शीघ्र खुलासा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed