फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The campaign to make golden cards will continue till August 9.

गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान नौ अगस्त तक चलेगा

Tue, 27 Jul 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The campaign to make golden cards will continue till August 9.
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान योजना के तहत सोमवार को फिर से गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू हो गया, जो नौ अगस्त तक चलेगा। कार्ड बनाने के लिए प्रत्येक सीएचसी क्षेत्र में चार जनसेवा केंद्र नामित किए हैं। शासन की ओर से गोल्डन कार्ड पर हर साल पांच लाख रुपये तक ही चिकित्सीय सुविधा का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन

गरीबों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा का लाभ मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार ने 23 सितंबर, 2018 को आयुष्मान योजना शुरू की। इसके लिए जिले के 3, 84, 544 परिवार चयनित हुए। इन तीन सालों में एक लाख, 64 हजार परिवारों के ही गोल्डन कार्ड बन सके। योजना के तहत चयनित परिवार को हर साल पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज कराने की सुविधा मिलती है। इस योजना से जिला व महिला अस्पताल और सभी सीएचसी सहित जिले के आठ निजी अस्पताल जोड़े गए। कोरोना के कारण गोल्डन कार्ड बनने पर भी ग्रहण लग गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी ने एक बार फिर से गोल्डन कार्ड बनाने के लिए अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन


योजना का शुभारंभ-23 सितंबर 2018
निर्धारित लक्ष्य- 384544 परिवार
कार्ड बने-164000
इलाज हुआ-10700
इलाज पर खर्च- करीब 10 करोड़
इस तरह करें पात्रता की जानकारी
आयुष्मान योजना के डॉ. अक्षत ने बताया कि पात्रता जानने के लिए कोई भी 180018004444 पर फोन कर या फिर चयनित अस्पताल एवं जन सेवा केंद्र पर जाकर जानकारी कर सकता है। इसके लिए 2011 की आर्थिक जनगणना सूची में नाम होना आवश्यक है। आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री की ओर से भेजा गए पत्र साथ अवश्य लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुष्मान योजना के लिए पंजीकृत अस्पताल
1. जिला अस्पताल
2. महिला अस्पताल
3. सभी सीएचसी
4. एसएस हॉस्पिटल राजापुर, लखीमपुर
5. मोहन आईकेयर हॉस्पिटल राजापुर
6. शिवलोक अस्पताल, लखीमपुर
7. सलूजा नर्सिंग होम, लखीमपुर
8. आयुष अस्पताल, लखीमपुर
9. सृजन अस्पताल, लखीमपुर
10. श्रॉफ आई अस्पताल मोहम्मदी
11. बनवीट अस्पताल भीरा

आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू हो गया है, जौ नौ अगस्त तक चलेगा। निर्धारित केंद्रों पर जाकर लोग कार्ड बनवा सकते हैं। - डॉ. बीसी पंत, एसीएमओ एवं नोडल आयुष्मान योजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed