{"_id":"660497f6e1a1c448f0081014","slug":"the-bus-ran-while-drunk-the-driver-put-the-lives-of-35-passengers-at-risk-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-116757-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नशे में दौड़ाई बस, चालक ने 35 सवारियों की जान जोखिम में डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नशे में दौड़ाई बस, चालक ने 35 सवारियों की जान जोखिम में डाली
विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। नशे की हालत में चालक ने बस दौड़ाकर 35 सवारियों की जिंदगी दांव पर लगा दी। बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक की लापरवाही पर गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
हादसा सीतापुर-लखीमपुर फोरलेन पर चिमनी गांव के पास बुधवार सुबह करीब पौने 10 बजे का है। एक प्राइवेट बस लखीमपुर से 35 सवारियां लेकर लखनऊ जा रही थी। बस जैसे ही ग्राम चिमनी के पास पहुंची चालक नियंत्रण खो बैठा और बस रोड किनारे बनी खाई में पलट गई। ॉसवारियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण व राहगीर मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। बस में मोहल्ला ईदगाह निवासी अनुज गुप्ता, शिवालापुरवा निवासी 60 वर्षीय साजिदा खातून, बनवारीपुर निवासी 35 वर्षीय जासमा बानो,लखीमपुर निवासी 39 वर्षीय शिक्षिका अजरा, चालक जगदीश आदि घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। पांचों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं यात्रियों ने चालक पर शराब पीकर बस चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज लल्ला गोस्वामी ने बताया कि कोई भी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन लोग चालक के शराब के नशे में होने की बात कह रहे थे। चालक का लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए एआरटीओ को लिखा जा रहा है। वहीं, एआरटीओ आलोक कुमार ने बताया कि अगर उनके पास कोई लिखित शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।