फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bus carrying the procession hit the bike, the home guard died

Lakhimpur Kheri News: बरात लेकर आ रही बस ने बाइक को मारी टक्कर, होमगार्ड की मौत

Tue, 02 May 2023 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The bus carrying the procession hit the bike, the home guard died
मृतक होमगार्ड अजय कुमार का फाइल फोटो
- चुनाव ड्यूटी के लिए आमद दर्ज कराकर लौट रहा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। सोमवार की देरशाम चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराकर घर लौट रहे एक होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पतरासी के पास हुआ। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

तहसील धौरहरा के ग्राम रमुआपुर निवासी अजय कुमार जोकि होमगार्ड थे, कि ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। इसको लेकर वह स्थानीय पुलिस लाइन आकर आमद कराई थी। आमद हो जाने के बाद वह अपने घर जा रहा था कि तभी लखीमपुर-पतरासी मार्ग पर बारात लेकर आ रही एक प्राइवेट बस ने होमगार्ड की मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को होमगार्ड का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed