फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The bullies locked the BDC member in a room and beat him.

Lakhimpur Kheri News: दबंगों ने बीडीसी सदस्य को कमरे में बंद कर पीटा

Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
The bullies locked the BDC member in a room and beat him.
लखीमपुर खीरी। तहसील में मोटर साइकिल खड़ी करने को लेकर स्टैंड कर्मचारियों और बीडीसी सदस्य से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि गुस्साए स्टैंड मालिक ने अपने साथियों के साथ बीडीसी सदस्य को पकड़ लिया और पड़ोस बने कमरे में ले जाकर पिटाई कर दी। पीड़ित ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में थाना फूलबेहड़ के गांव जगन्नाथपुरवा निवासी रंजीत कुमार भार्गव ने बताया कि वह बीडीसी सदस्य हैं। बीती 19 दिसंबर को वह स्टांप लेने अपने पड़ोसी गांव के इमरान के साथ तहसील सदर आए थे। रंजीत ने बाइक स्टैंड पर खड़ी करना चाही तो स्टैंड का कार्य देख रहे श्यामजी, राजजी व एक अन्य व्यक्ति गाड़ी दूसरी जगह खड़ी करने की बात कहते हुए गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर वह मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान तीनों घसीटते हुए रंजीत को टंकी की तरफ बने कमरे में ले गए, जहां पर रखे डंडों से उसकी पिटाई की। कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed