फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body was not cremated even on the fourth day, allegations of murder

Lakhimpur Kheri News: चौथे दिन भी शव का अंतिम संस्कार नहीं, हत्या का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The body was not cremated even on the fourth day, allegations of murder
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। ग्रामीण
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में युवती सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमाॅर्टम के बाद शनिवार शाम शव गांव पहुंचा, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। वह निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपी राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सुमन की शादी कुछ वर्ष पहले भीरा थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में हुई थी। उसके पूर्व पति से एक बेटा और एक बेटी हैं। बाद में टांडा निवासी राजू पुत्र मन्नू से उसकी नजदीकी हो गई। वह करीब ढाई वर्ष से राजू के साथ लखीमपुर में रह रही थी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रक्षाबंधन पर राजू बच्चों के साथ अपने घर आया था। किसी बात पर विवाद होने के बाद उसे घर से चले जाने को कहा गया था। बताया गया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि गांव के बाहर राजू के निजी स्कूल में गृहस्थी के सामान के साथ सुमन का शव पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन के भाई ने आरोप लगाया कि शव पर कई जगह चोट के निशान थे। इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि लखीमपुर में सुमन की मौत के बाद राजू ने पिकअप बुक कराई। उसमें फ्रिज, कूलर, तख्त, कपड़े और गद्दे समेत गृहस्थी का सामान भर लिया। आरोप है कि सुमन के शव को भी कपड़े में लपेटकर पिकअप में रखा गया और टांडा लाया गया। स्कूल में सामान उतारने के बाद शव वहीं छोड़ दिया गया। ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में हड़कंप मच गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार शाम शव गांव पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया। उनका कहना है कि मौत की वास्तविक वजह सामने आने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed