फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a young man who had come for hearing was found in the forest, murder charges

Lakhimpur Kheri News: पेशी पर आए युवक का शव जंगल में मिला, हत्या का आरोप

Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come for hearing was found in the forest, murder charges
लखीमपुर खीरी। पांच दिन पहले पेशी पर आए थाना फरधान के ग्राम दुर्गापुर निवासी मुकेश कुमार (21) का शव सोमवार को खीरी थाना स्थित एक जंगल के पास से मिला। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। मंगलवार को परिजन एसपी ऑफिस पहुंचे, जहां पर उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई अंकित कुमार ने बताया कि उसका भाई मुकेश कुमार 21 पुत्र रोहित कुमार 25 अक्तूबर को घर से पेशी पर जाने की बात कहते हुए निकला था। बताया कि उसके भाई को उसी के दोस्त ने छेड़खानी के झूठे आरोप में फंसाया था। इसी को लेकर पेशी पर गया था। देर शाम तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन

परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को भी दी। पुलिस और परिजन दोनों युवक की तलाश कर रहे थे कि तभी खीरी पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि उसके भाई का शव चहमलपुर-रुखिया गांव के जंगल में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने मुताबिक जहां शव पड़ा था, वहां शराब की बोतलें और मुकेश के सिर से बाल गायब थे। गले में रस्सी का टुकड़ा फंसा हुआ बताया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने मुकेश की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एसपी गणेश प्रसाद साहा को शिकायती पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed