फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The body of a watchman was found hanging from a noose in a farmhouse, his belongings were also missing

Lakhimpur Kheri News: फार्म हाउस में फंदे से लटकता मिला चौकीदार का शव, सामान भी लापता

Wed, 02 Sep 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The body of a watchman was found hanging from a noose in a farmhouse, his belongings were also missing
मृतक नितिन। स्रोत : परिजन
ओयल। मरखापुर गांव स्थित फार्म हाउस में बुधवार को चौकीदार नितिन मिश्रा उर्फ अंकित (30) का शव पंखे से फंदे से लटकता मिला। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था।
विज्ञापन

इन्वर्टर, बैट्री, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डीवीआर और एलईडी टीवी लापता मिले। कमरों के बाहर लगे सीसी कैमरे भी टूटे हुए थे। पीछे की बाउंड्री भी टूटी मिली। इन परिस्थितियों को देखते हुए परिजनों ने नितिन की हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे हिमांशु पुत्र प्रभाकांत मिश्रा ने बताया कि उनके चाचा नितिन मिश्रा उर्फ अंकित पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम जाम मुबारकपुर, ओयल, करीब एक वर्ष से मरखापुर स्थित अंकित कुमार पुत्र बलविंदर निवासी इंद्रलोक कॉलोनी, लखनऊ के फार्महाउस की रखवाली करते थे। मंगलवार रात वह करीब आठ बजे घर से फार्म हाउस जाने के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह काफी देर तक नितिन घर नहीं लौटे तो उनकी पत्नी अर्चना ने मोबाइल फोन पर कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हिमांशु से फार्म हाउस जाकर जानकारी करने को कहा। हिमांशु ने बताया कि वह करीब दोपहर 2:30 बजे हरगांव से ड्यूटी कर घर लौटा। गांव के आलोक दीक्षित को साथ लेकर नितिन की तलाश में फार्म हाउस पहुंचा।
मुख्य गेट खोलकर अंदर जाने पर कमरे का लोहे का दरवाजा और खिड़की टूटी मिली। एक कमरे में नितिन का शव पंखे से फंदे पर लटक रहा था। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। बरामदे में रखा इनवर्टर, बैटरी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, डीवीआर और दूसरे कमरे की एलईडी टीवी गायब थी। कमरों के बाहर लगे सीसी कैमरे भी टूटे हुए और गायब मिले।
घटना की जानकारी परिजनों को देने के बाद डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने आशंका जताई कि फार्म हाउस में घुसे चोरों ने पहले नितिन की हत्या की और फिर चादर का फंदा बनाकर शव पंखे से लटका दिया।
सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को फंदे से उतरवाकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया।
सीओ सिटी विवेक तिवारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर लोनकुरवा जाने वाले मार्ग पर एक बाइक लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है।

सीओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। लावारिस बाइक के बारे में पता लगाया जा रहा है। उससे कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है। जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक नितिन। स्रोत : परिजन

मृतक नितिन। स्रोत : परिजन

मृतक नितिन। स्रोत : परिजन

मृतक नितिन। स्रोत : परिजन

मृतक नितिन। स्रोत : परिजन

मृतक नितिन। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed