{"_id":"675890e67599e0890d065094","slug":"the-body-of-a-tiger-cub-was-found-in-bardiya-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-134831-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल के बर्दिया में मिला बाघ के शावक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल के बर्दिया में मिला बाघ के शावक का शव
विज्ञापन
धनगढ़ी। कैलाली व बर्दिया जिले की सीमा पर स्थित सत्ती गांव में कर्णाली नदी घाट के पास करीब एक वर्ष के बाघ के शावक का शव बरामद हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ के शावक की डूबने से मौत हुई है। नदी में पानी पीने या फिर नदी पार करते समय वह डूबा हो सकता है। फिलहाल, शव को बर्दिया पार्क टीम ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बर्दिया जिले के राजापुर वन क्षेत्राधिकारी उदय चौधरी ने बताया कि सोमवार को स्थानीय लोगों ने कर्णाली नदी में एक बाघ के शावक के डूबने की सूचना पुलिस को दी थी। राजापुर डीएसपी सागर बोहरा ने सब डिवीजन कार्यालय ठाकुर द्वारा, बर्दिया पार्क कर्मियों को इसकी सूचना दी। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दिया पार्क के ठाकुर द्वारा भिजवा दिया।
बताया कि मृत बाघ करीब एक वर्ष का है। वह 135 सेंटीमीटर लंबा और 50 सेंटीमीटर चौड़ा है। गले की गोलाई 30 सेंटीमीटर है। बाघ के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है उक्त बाघ का शावक बर्दिया पार्क का है और पास बह रही कर्णाली नदी में पानी पीने या फिर नदी पार करने के दौरान डूब गया हो सकता है। वनाधिकारियों को उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।