फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The beauty of Nagariya Lake will be enhanced at a cost of Rs 5 crore.

Lakhimpur Kheri News: पांच करोड़ रुपये की लगात से बढ़ेगी नगरिया झील की सुंदरता

Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
The beauty of Nagariya Lake will be enhanced at a cost of Rs 5 crore.
नगरिया झील में कलरव करते प्रवासी परिंदे।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट में स्थिति नगरिया झील जल्द ही और अधिक सुंदर नजर आएगी। हरे-भरे वातावरण के बीच विस्तृत परिक्षेत्र में फैली झील में हिलोरे लेता पानी और उसमें जल विहार करते परिंदे सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। अब दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसका सौंदर्यीकरण कराने के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि शासन से मांगी है।
विज्ञापन


झील में आइलैंड बनाने, भ्रमण पथ, थारूहट, वाच टॉवर, शौचालय आदि बनाने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन ने प्रस्ताव में कुछ संशोधन मांगें हैं। जल्दी ही यह बजट स्वीकृत होने की उम्मीद है। नगरिया झील दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन क्षेत्र से बाहर है। फिर भी सर्दियों के मौसम में बड़ी संख्या में सैलानी यहां आकर प्रवासी परिंदों के कलरव का आनंद उठाते हैं। झील तक पहुंचने का रास्ता खराब होने और वाच टॉवर पुराने हो जाने के साथ विश्राम की कोई व्यवस्था न होने से सैलानियों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

अब दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन नगरिया झील के देशी और प्रवासी परिंदों के प्राकृतवास को और अधिक अनुकूल बनाने के साथ-साथ सैलानियों की सुविधा का भी इंतजाम करने जा रहा है। नगरिया झील में कई खूबसूरत आइलैंड भी बनाए जाएंगे। वाच टॉवर पर बैठकर लंबे समय तक तक पक्षियों को निहारने वाले पक्षी प्रेमियों के विश्राम के लिए थारूहट बनाने की योजना है। नगरिया झील के सौंदर्यीकरण के लिए भेजे गए प्रस्ताव में इन कार्य योजनाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगरिया झील के सौंदर्यीकरण के लिए शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इसमें कुछ संशोधन मांगे थे। संशोधन कर दिया गया है। जल्दी ही धनराशि आवंटित होने की उम्मीद है। धनराशि जारी होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

- ललित वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed