फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The battle against old age with yoga, the fourth camp of the Indian Yoga Institute begins

Lakhimpur Kheri News: बुढ़ापे की जंग योग के संग, भारतीय योग संस्थान का चौथा शिविर शुरू

Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The battle against old age with yoga, the fourth camp of the Indian Yoga Institute begins
हड्डी रोग ​शिविर में बालक्रीड़ा आसन करते हुए साधक। स्रोत आयोजक
लखीमपुर खीरी। भारतीय योग संस्थान का चौथा हड्डी रोग शिविर बृहस्पतिवार को गढ़ी रोड पर स्थित श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला आदर्श योग साधना केंद्र पर जिला प्रधान अधिवक्ता रमेश वर्मा की अध्यक्षता में शुरू हुआ। विजय लक्ष्मी अग्रवाल व वीना मिश्रा ने स्तुति वंदना प्रस्तुत की। शिविर प्रभारी शशिकांत श्रीवास्तव ने कार्यक्रम के उद्देश्य बताए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आर्थोपैडिक डॉ. अमरनाथ सलूजा ने हड्डी रोगों से जुड़े कई योगासन स्वयं करके दिखाए। संरक्षक सेवक सिंह अजमानी ने कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से अधिकांश बीमारियां दूर होती हैं। प्रांतीय प्रधान पूर्वी नरेश चंद्र वर्मा ने ध्यान कराया। क्षेत्रीय प्रधान राम बहादुर मित्रा ने सूक्ष्म क्रियाएं, क्षेत्रीय प्रधान कमल किशोर बरनवाल ने अश्वत्थासन, क्षेत्रीय प्रधान अरविंद कुमार वर्मा ने त्रिकोण आसन भाग-एक, जिला मंत्री शिवराम वर्मा ने मार्जरी आसन, क्षेत्रीय प्रधान प्रेमपाल वर्मा ने तिर्यक भुजंग आदि आसन कराए। आयोजन में जिला मंत्री महिला कामिनी मिश्रा, उमाशंकर त्रिवेदी, राजेश श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, अर्चना गुप्ता आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed