फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Bamhanpur team reached the final after defeating Palia

Lakhimpur Kheri News: पलिया को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंची बम्हनपुर टीम

Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Bamhanpur team reached the final after defeating Palia
बम्हनपुर के रामाधीन इंटर कॉलेज में मैच खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
निघासन। रामाधीन इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे श्री शत्रुघन प्रसाद वर्मा एवं स्नेहलता वर्मा मेमोरियल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में पलिया टीम को शिकस्त देकर बम्हनपुर टीम ने फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

यहां बुधवार को बम्हनपुर इलेवन और रविंद्र इलेवन पलिया के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में बम्हनपुर इलेवन ने पलिया को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। यहां टॉस जीतकर बम्हनपुर इलेवन ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
विज्ञापन

रविंद्र इलेवन पलिया की ओर से बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। इसमें शिबू ने 57 रन, पिन्नी ने 24 रन, हरकमल और माइकल ने 29-29 रन तथा सहयोग ने 26 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। निर्धारित 15 ओवर में पलिया की टीम ने 185 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम्हनपुर की ओर शानदार से गेंदबाजी करते हुए रवि ने तीन विकेट चटकाए, वहीं गंगा और सचिन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बम्हनपुर इलेवन की शुरुआत तूफानी रही। ओपनर सचिन चौधरी ने मात्र 35 गेंदों में 83 रन की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने चौकों-छक्कों की बारिश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके साथ मनीष ने 37 और रवि ने 22 रनों का योगदान दिया। टीम ने आठ विकेट खोकर 186 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

टीम को सेमीफाइनल में जीत दिलाने वाले सचिन चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। बम्हनपुर इलेवन अब टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। अब उसका मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed