फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The attackers attacked the furniture house, beat up the businessman and his wife

हमलावरों का फर्नीचर हाउस पर धावा, व्यापारी और उसकी पत्नी को पीटा

Mon, 02 May 2022 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
The attackers attacked the furniture house, beat up the businessman and his wife
लखीमपुर खीरी। बच्चों के बीच हुई कहासुनी एक पक्ष को भारी पड़ गई। रविवार देर शाम लाठी-डंडों से लैस हमलावरों ने शहर के बेहजम रोड पर एक फर्नीचर की दुकान पर धावा बोल दिया। आरोप है हमलावरों ने तोड़फोड़ कर दुकान स्वामी और उसकी पत्नी की जमकर पिटाई की और नकदी, सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मोतीनगर निवासी रवि तिवारी ने बताया कि घर के पास बेहजम रोड पर प्रिंस प्लाई हाउस के नाम से शोरूम है। रविवार को दुकान पर वह, उनकी पत्नी और भाभी थीं। इस बीच बाइक से लाठी डंडे, हॉकी से लैस कई लोगों ने दुकान पर अचानक धावा बोल दिया। आरोप है हमलावरों ने फर्म पर तोड़फोड़ कर दुकानदार रवि तिवारी पर टूट पड़े।
विज्ञापन

पति को बचाने की कोशिश में हमलावरों ने पत्नी और उनकी भाभी को भी नही बख्शा। हमलावरों की पिटाई से फर्म मालिक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीखपुकार सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह देख हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पाकर सदर विधायक योगेश वर्मा ने पीड़ित का हाल जाना। कोतवाल से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को कहा। सदर कोतवाली पुलिस ने विधायक के हस्तक्षेप के बाद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि दो पक्षों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed