फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kali Mata temple submerged in Sharda river, Shiva temple in danger

Lakhimpur Kheri News: काली माता का मंदिर शारदा नदी में समाया, शिव मंदिर पर खतरा

Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Kali Mata temple submerged in Sharda river, Shiva temple in danger
रुरासुल्तानपुर में शारदानदी में समाता मंदिर। स्रोत: ग्रामीण
बिजुआ। रूरा सुल्तानपुर गांव में शारदा नदी की कटान लगातार जारी है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे काली माता का मंदिर नदी में समा गया। अब पास के प्राचीन शिव मंदिर पर भी कटान का खतरा मंडरा रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, अब तक चार मंदिर, 13 घर, दर्जनों पेड़ और कई एकड़ फसल नदी में समा चुकी है। प्राचीन वीर बाबा स्थान पर कभी कई मंदिर थे, जो एक-एक कर नदी में समा गए। अब केवल प्राचीन शिव मंदिर बचा है। यह नदी के मुहाने पर पहुंच चुका है। ग्रामीणों को आशंका है कि कटान नहीं रुका तो यह मंदिर भी नदी में समा सकता है।
विज्ञापन

कटान के चलते कई परिवारों ने समय रहते मकान तोड़कर ईंट और सामान निकाल लिया। कुछ परिवारों का घरेलू सामान नदी में बह गया। पीपल, गूलर, आम और शीशम के बड़े पेड़ भी जड़ समेत बह गए। गन्ने और धान की फसल नष्ट होने से किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि कटान की सूचना कई बार बाढ़ खंड और तहसील प्रशासन को दी गई, लेकिन स्थायी कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया। अधिकारियों ने डूब क्षेत्र बताते हुए कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने गांव को बचाने की गुहार लगाई।

सिंचाई खंड के अधिशासी अभियंता करण पाल ने बताया कि रूरा सुल्तानपुर डूब क्षेत्र घोषित है। डूब क्षेत्र के लोगों को काफी समय पहले क्षेत्र खाली करने का आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed